hamburger icon
A
Read in English

Weaning Tips: बच्चे को पहली बार जब खिलाएं आम तो, रखें इन बातों का ध्यान

जैसा कि, आम की तासीर गर्म होती है। इसीलिए, इसे खाने से कई प्रकार की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आम खाने से बच्चे के शरीर पर रैशेज़, फोड़े हो सकते हैं। इसी तरह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां जैसे डायरिया और लूज़ मोशन्स हो सकते हैं।  यही वजह है कि बहुत-सी मदर्स अपने बच्चे को वीनिंग फेज़ में आम खिलाने से डरती हैं। लेकिन कुछ अहम बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने बच्चे को इस समर फ्रूट का स्वाद चखा सकते हैं।  (Mangoes For Baby in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2020 8:45 PM IST

Mango For Babies: आम गर्मियों के मौसम का मुख्य फल (Summer Fruit) है। लोग इसे पसंद करते हैं और सपरिवार इसके स्वाद का लुत्फ उठाते हैं।  बच्चों को भी आम का स्वाद पसंद आता है। लेकिन, अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है और आप पहली बार उसे आम खिलाने की सोच रहे हैं। तो, आपको ज़रूर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि, आम (Mangoes) की तासीर गर्म होती है। इसीलिए, इसे खाने से कई प्रकार की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आम खाने से (Mangoes as weaning fruit) बच्चे के शरीर पर रैशेज़, फोड़े हो सकते हैं। इसी तरह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां जैसे डायरिया और लूज़ मोशन्स हो सकते हैं।

इन्ही वजहों के चलते बहुत-सी मदर्स अपने बच्चे को वीनिंग फेज़ में आम खिलाने से डरती हैं। लेकिन कुछ अहम बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने बच्चे को इस समर फ्रूट का स्वाद चखा सकते हैं।  (Mango For Baby in hindi)

जब बच्चे को खिलाएं पहली बार आम, तो ध्यान में रखें ये बातें ( Tips for Feeding Mangoes to Babies for first time)-

सबसे पहले ना खिलाएं आम

आम एक अच्छा वीनिंग फूड (Weaning Foods) हो सकता है। लेकिन, कभी भी बच्चे की वीनिंग आम के साथ शुरु ना करें। मतलब, 6 महीने के बाद आप जब पहली बार बच्चे को कोई सॉलिड या सेमी सॉलिड देने का फैसला लें तो, उसे आम ना खिलाएं। बच्चे के नाज़ुक डायजेस्टिव सिस्टम के लिए आम को पचा पाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, पका हुआ आम बच्चे को खिलाना बेहतर होगा। इसी तरह बच्चा जब 6 महीने का हो जाए, तभी उसे आम खिलाएं।

कम मात्रा में खिलाएं बच्चे को मैंगो

अगर आप बच्चे को पहली बार आम खिला रहे हैं। तो कम मात्रा में और थोड़ा ही आम उसे खिलाएं। बच्चे को अगर आम का स्वाद पसंद आ जाए तो हो सकता है कि वह और आम खाने की जिद करे। जैसा कि वीनिंग में धीरे-धीरे पोर्शन और सर्विंग बढ़ायी जाती है। इसीलिए, पहले अपने बच्चे को छोटे-छोटे टुकड़ें दें। फिर, कुछ घंटे इंतज़ार करें और देखें कि बच्चे को किसी प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन्स (Allergic Reactions) तो नहीं हो रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक लगे तो बच्चे को दोबारा थोड़ा-सा आम खाने के लिए दे सकते हैं। (Mangoes Side-Effects)

एलर्जिस जो होती हैं आम खाने से (Mango Allergies):

आम का फल खाने के बाद कई एलर्जिस हो सकती हैं। इन एलर्जिस के लक्षण दिखने में 2 दिन तक का समय लग सकता है। हालांकि, आम से एलर्जी के रूप में सबसे पहले बच्चे को इनजायजेशन की समस्या हो सकती है।  इसके अलावा सांस लेने में परेशानी, घुरघुराहट, त्वचा पर लाल रैशेज़, खुजली के अलावा बच्चे के पेट, गले और चेहरे आसपास की स्किन में सूजन जैसी समस्याएं भी आम खाने के बाद दिखायी पड़ सकती हैं। इसके अलावा पलकों की त्वचा पर सूजन, आखों और चेहरे के आसपास की त्वचा पर भी खुजली हो सकती है। (Symptoms of Mango Allergy)

बहुत आम खाने के हैं नुकसान, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल और मोटापा 

Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स

Diabetes Management: डायबिटीज़ में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने और बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी के लिए खाएं आंवला

Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा

प्रेगनेंसी में जब हो सर्दी-ज़ुकाम या सिर दर्द तो दवाइयां लेना हो सकता है ख़तरनाक, आज़माएं ये नैचुरल टिप्स