Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फेस्टिवल सीजन में लिटिल बेबी के लिए भी बनाएं कुछ खास

एक साल से छोटे बच्चोंज के लिए पचने में आसान बेबी को खूब पसंद आएगी सूजी की खीर।

फेस्टिवल सीजन में लिटिल बेबी के लिए भी बनाएं कुछ खास
एक साल से छोटे बच्चोंज के लिए पचने में आसान बेबी को खूब पसंद आएगी सूजी की खीर। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : October 31, 2018 4:31 PM IST

फेस्टिवल सीजन चल रहा है। सभी के लिए कुछ न कुछ खास बनाया और खिलाया जा रहा है। ऐसे में उन लिटिल बेबीज का क्‍या, जिन्‍होंने बस अभी कुछ माह पहले ही ठोस आहार लेना शुरू किया है। वे न तो डीप फ्राई व्‍यंजन खा सकते हैं और न ही मिठाइयों को पचा सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा स्‍वीट डेजर्ट जो लिटिल बेबी को खूब पसंद आएगा। खास बात यह कि ये पचाने में भी है बहुत आसान। यह भी पढ़ें -निकल रहे हैं बच्‍चे के दांत, तो जरूर खिलाएं ये हेल्‍दी डिश

सूूूूजी  की खीर

सामग्री:

Also Read

More News

1/2 कप सूजी

2 कप पानी

1/2 छोटा चम्मच इलायची

जायफल पाउडर ! यह भी पढ़ें – इन संकेतों से पहचानें कि अब बेबी को चाहिए ठोस आहार

सूखे मेवे का पाउडर

विधि:

एक पैन लेकर उसमे सूजी को भूने। एक और पैन लें और 2 कप पानी उबालें।

उबलते पानी के पैन में भुनी हुई सूजी डाले और धीरे-धीरे चलाये।

एक बार जब आप इस पैन में सुजी डालती हैं तो इसे लगातार चलाये और जब पानी थोड़ा सोख ले, तब इसमे घी डाले।

इसके बाद इसमे इलाइची, सूखे मेवे और जायफल पाउडर डाले। यह भी पढ़ें – बच्‍चे घर पर रहते हैं अकेले, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप चाहे तो इसे अपने बच्चे को खिलाने से पहले इसमे आपका दूध (स्तन) या फिर फॉर्मूला दूध भी मिला सकती हैं|

About the Author

... Read More