Madhuri Dixit की पेरेंटिंग स्टाइल है सबसे जुदा, म्यूजिक से लेकर कुकिंग तक में एक्सपर्ट हैं उनके बेटे

Madhuri dixit parenting tips: माधुरी दीक्षित सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही फेमस नहीं हैं बल्कि, जिस तरह से उन्होंने अपने बेटों की परवरिश की है वो भी तारीफ के काबिल है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : November 3, 2022 11:21 AM IST

माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) की खूबसूरती और डांस का दीवाना कौन नहीं है। लेकिन, अगर हम मुड़ कर उनके परिवार और बेटों की परवरिश की तरह देखें तो समझ सकेंगे कि वे परिवार संभालने में भी कितनी काबिल हैं। दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने पति राम नेने और अपने दोनों बेटों अरिन नेने और रेयान नेने के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। इसके पीछे एक बड़ा हाथ उनके परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की कला और बेटों की सही परवरिश की है। माधुरी दीक्षित अक्सर अपने सोशल मीडिया साइट्स पर परिवार से जुड़ी कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, जिससे देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने बेटे की परवरिश (Madhuri dixit parenting tips in hindi) कैसे की है।

1. माधुरी दीक्षित के बेटों को आती है म्यूजिक

माधुरी दीक्षित को आपने कई बार अपने पति के साथ म्यूजिक एंजॉय करते हुए देखा होगा। लेकिन, आपने उनके पति और बच्चों की खास बात यही है कि राम जहां गिटार बजा लेते हैं वहीं, उनका बड़ा बेटा क्लासिकल म्यूजिक और तबला वादन जानता है। आप माधुरी को उनके तबले पर थिरकते हुए भी देख सकते हैं और उनसे ये हर माता-पिता का सीखना चाहिए। पढ़ाई के अलावा म्यूजिक सिखाना चाहिए।

2. कुकिंग भी कर लेते हैं उनके बेटे

माधुरी दीक्षित अक्सर कुकिंग करती हुई नजर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ वो अपने बेटों के साथ भी करती हैं। वे अक्सर अपने बेटों के साथ पिज्जा या फिर मोदक बनाती हुई नजर आ जाती हैं। साथ ही उनके पति भी कुकिंग करते हैं। हर माता-पिता को अपने बच्चों को ये सीख जरूर देनी चाहिए।

3. गेम्स में भी हैं माहिर

माधुरी दीक्षित के बेटे अलग-अलग प्रकार के गेम्स खेलते नजर आ जाते हैं। आप उनके सोशल मीडिया साइट्स पर इसकी छलक देख सकते हैं। भारत में अक्सर माता-पिता बच्चों को गेम्स से दूर रखते हैं ऐसे में इन लोगों को माधुरी और उनके पति से ये बात सीख लेनी चाहिए। माता-पिता को बच्चों को खेले में भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

4. विदेश में रह कर भी दिल है हिंदुस्तानी

माधुरी के बच्चे विदेश में रह कर भी हिंदुस्तानी हैं। वे वहां हर त्योहार मनाते हैं, अलग-अलग परंपराओं को समझते हैं और उनमें अपने माता-पिता के साथ भाग लेते हैं। इस तरह माधुरी के बच्चे भी उनकी तरह ही हिंदुस्तानी हैं। हर माता-पिता को इस बात की सीख देनी चाहिए कि वे जहां भी रहें पर अपने संस्कार, भाषा और संस्कृति को ना भूलें।

5. ग्रैंड पेरेंट्स के साथ नजर आते हैं

माधुरी के दोनों बेटे अक्सर अपनी दादी या नानी के साथ नजर आ जाते हैं। वे खुश रहते हैं उनके साथ, उनका ख्याल रखते हैं और उनकी केयर करते हैं। आज के समय में जब लोग न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं, वहां माधुरी के बच्चों में इन चीजों को देख कर ये समझ मिलती है कि वे अपने ग्रैंड पेरेंट्स की केयर करते हैं और हर माता-पिता को अपने बच्चों को यह सीख देनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source