Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Lying child psychology: इस उम्र के बाद झूठ बोलना शुरू कर देता है बच्चा, इन 5 तरीकों से छुड़ाएं आदत

How to make your child stop lying: बच्चे ज्यादातर चीजें बचपन से ही सीखते हैं और जिनमें अच्छी व बुरी आदतें भी होती हैं। झूठ बोलना भी बच्चे कम उम्र से ही सीख जाते हैं, जो बाद में कई बार गंभीर स्थिति बना जाती है। जानें बच्चे के झूठ बोलने की आदत कैसे छुड़ाएं।

Lying child psychology: इस उम्र के बाद झूठ बोलना शुरू कर देता है बच्चा, इन 5 तरीकों से छुड़ाएं आदत

Written by Mukesh Sharma |Published : October 11, 2023 9:27 PM IST

Steps to stop your child from lying: किसी भी बच्चे को कैसा इंसान बनाना है, उसकी शिक्षा सबसे पहले उसके पेरेंट्स से ही शुरू होती है। यही कारण है कि हर माता-पिता अपने बच्चे की परवरिश को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। परवरिश में थोड़ी सी चूक भी बच्चे के पूरे जीवन को प्रभावित कर देती है। लेकिन आजकल के पेरेंट्स ज्यादातर वर्किंग ही होते हैं और इस कारण से वे अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। यही कारण है कि बच्चे कई बार बुरी आदतें सीख जाते हैं और इनमें एक आदत बार-बार झूठ बोलने की भी है। देखा गया है कि बच्चा आमतौर पर 3 साल की उम्र में आते-आते ही झूठ बोलना सीख जाता है और अगर समय रहते, इस पर पेरेंट्स ध्यान न दे पाएं तो बच्चों की यह आदत कई बार आगे जाकर और ज्यादा खराब हो जाती है। अगर आपको भी लग रहा है कि आपके बच्चे ने झूठ बोलना शुरू कर दिया है, तो आपको भी जल्द से जल्द उसकी इस आदत को छुड़वा देना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप बच्चों की झूठ बोलने की आदत को छुड़वा सकते हैं।

1. झूठ के नुकसान बताएं

छोटे बच्चे अक्सर खेल-खेल में और खुद अच्छा महसूस करने के लिए झूठ बोलने लगते हैं और बाद में उन्हें आदत पड़ जाती है। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हे आदत पड़ जाती है और उन्हें इस बात का पता नहीं होता है कि झूठ बोलने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

2. सच बोलने के लिए प्रेरित करें

अपने बच्चे को सच बोलने के लिए प्रेरित जरूर करें, जिससे उन्हें धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ना शुरू हो जाएगी। अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा झूठ बोलने लगा है, तो उसके सामने कुछ ऐसे उदाहरण बनाकर दिखाएं जिससे उसे पता चले कि सच बोलना कितना जरूरी होता है।

Also Read

More News

3. सच के फायदे बताएं

सच बोलना कई बार कड़वा हो सकता है और कई बार हमें लगता है कि सच बोलने से कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन सच्चाई यही है कि अंत में सच बोलने का ही फायदा होता है। अपने बच्चे को यह जरूर बताएं कि सच बोलना ही अंत में फायदेमंद रहता है, इसलिए हमेशा सच ही बोलना चाहिए।

4. गलतियों पर डांटें नहीं

हर पेरेंट्स को इस बात का पता होना चाहिए की कई बार बच्चे डांट के डर से ही झूठ बोलना शुरू करते हैं और इसलिए उन्हें कभी भी गलतियों पर डांटना नहीं चाहिए। अगर बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे प्यार से समझा कर बताएं कि गलती से क्या नुकसान हो सकता है और गलती न करने से क्या फायदे होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. बच्चे का आत्मसम्मान बढ़ाएं

बचपन से ही बच्चे आत्मसम्मान को बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे की अच्छी पर्सनालिटी डेवलप होने लगती है, कि बच्चे को खुद झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कभी झूठ न बोले तो कोशिश करें कि बच्चे का आत्मसम्मान बढ़े। ऐसा करने से बच्चे के झूठ बोलने की आदत को काफी हद तक छुड़ाया जा सकता है।