
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 3, 2018 1:04 PM IST
अगर आप हाल ही में मां बनी हैं और आपके बच्चे का वजन भी कम है तो शिशु को पोषक तत्व प्रदान करना जरूरी है।© Shutterstock
अक्सर कुछ बच्चों का वजन जन्म के दौरान औसत से काफी कम होता है। ऐसे में मां को यह चिंता सताने लगती है कि कहीं उसके शिशु को कोई समस्या तो नहीं। अक्सर, कई बच्चों का वजन कम होता है। दो किलो से नीचे वजन हो, तो थोड़ी चिंता की बात होती है। फिर भी आप चाहती हैं कि बिना किसी इलाज के ही बच्चे का वजन बढ़ाया जा सके तो नीचे बताए जा रहे घरेलू उपाय को आजमाकर देखें। इससे अपने शिशु का वजन आप आसानी से बढ़ा सकती हैं, पर कोई भी घरेलू उपाय अपने बच्चे पर ट्राई करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
छोटी उम्र से ही बताएं बच्चों को मनी मैनेज करने की एबीसीडी
पोषक तत्व दें
अगर आप हाल ही में मां बनी हैं और आपके बच्चे का वजन भी कम है तो शिशु को पोषक तत्व प्रदान करना जरूरी है। बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने पर उसे बड़े होने पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जन्म के दौरान एक शिशु का वजन 2.5-4.2 किलो होना चाहिए। अगर आपके बच्चे का वजन 2.5 किलो से कम है, तो उसे पोषक तत्वों की जरूरत होगी। शिशु का वजन कम होने की वजह से उनके शरीर में कुछ अंगों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसके साथ ही वजन कम होने की वजह से बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
सोते समय कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं पीसता दांत, हो सकता है ब्रक्सिज्म
बादाम और शहद का पेस्ट
1 चम्मच बादाम पेस्ट और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिक्सचर को आप बच्चे को दिन में 1 बार, भोजन के बाद 2 महीनों तक खिला सकते हैं। ध्यान रहे, यह पेस्ट उन्हीं बच्चों को दें, जो तीन महीने के हो चुके हैं और अपनी मां का दूध पीते हों।
फायदे होंगे कई
यह उपाय जन्म के दौरान वजन कम होने वाले बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मिक्सचर में मौजूद बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो नवजात शिशु की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करती हैं। साथ ही वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं। इससे बच्चे बड़े होकर भी कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.