... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 11:18 AM IST
Dolphin parenting is positive and healthy for child's development. © Shutterstock
स्कूल जाकर पहली बार बच्चों को असली ज़िंदगी का पता चलता है। वे स्कूल जाकर बहुत कुछ सीखते हैं, और मैं पढ़ाई की बात नहीं कर रही हूं। वे एकजुट होकर काम करना सीखते हैं, दोस्त बनाते हैं, ग्रुप के कामों में भाग लेते हैं और टीम के सदस्यों के साथ खेलते हैं। यह तब भी होता है जब वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और किसी भी बच्चे के लिए, पहली बार हार का सामना करने जैसी भावना से भी अवगत होते हैं और 'हारने ' पर झुंझलाहट और उदासी महसूस कर सकते हैं। जबकि अपने बच्चे को प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में भाग लेने का विवेक माता-पिता के साथ है, क्योंकि आपको बच्चे की उम्र, भावनात्मक विकास जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए और उसी आधार पर तय करना चाहिए कि किसी प्रतियोगिता के लिए बच्चा कितना तैयार है।
वैसे भी, आपका बच्चा आखिरकार कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेगा, और यदि वह किसी में जीत जाता है, तो यह अच्छी बात होगी, और हो सकता है कि कई बार वह जीत न सके। लेकिन वह जीत नहीं पाता तो? क्या होगा जब वह किसी मेडल या सर्टिफिकेट के बिना घर आता है? अपने बच्चे को हार का अनुभव करने और हारा हुआ महसूस कराने के लिए एक पीछे पड़नेवाला माता-पिता नहीं होना चाहिए। बच्चे बातों को बहुत जल्दी मन में बिठा लेते हैं, और जब वह अपने दोस्तों और क्लासमेट्स को देखता है कि वो अपने साथ मेडल घर ले जा रहे हैं, और उन्हें कुछ नहीं मिला है, तो वह खुद को दूसरों से अलग महसूस करेंगे। आपको उसे खुश करने और उसका खुद पर विश्वास ना खोने देने के लिए क्या करना चाहिए? आपके शब्द आपके बच्चे की हिम्मत बढ़ाएंगे, इसलिए उनसे बात करते हुए सावधानी बरतें। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको क्या कहना चाहिए तो यहां लिखी बातें पढ़ें:
आपका बच्चा आराम पाने के लिए आपके पास आ सकता है और नहीं भी, लेकिन यह समझने के लिए सक्षम बनना पड़ेगा कि आप अंदाज़ा लगा सके कि कब आपके बच्चे को आपके सहारे की ज़रूरत है।
चाइल साइकोलॉजिस्ट शुची दलवी द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.