Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Baby Names: बेटे में चाहते हैं श्री राम के जैसे संस्कार? तो उसे दें खुद भगवान से प्रेरित नाम

Hindu Baby Names: आप अपने बेटे का नाम ऐसा रख सकते हैं, जो भगवान श्री राम से प्रेरित हो। इस लेख में हम आपको दस ऐसे ही नामों के बारे में बताएंगो, जिनमें से अगर आपको कोई अच्छा लगे तो आप चुन सकते हैं।

Baby Names: बेटे में चाहते हैं श्री राम के जैसे संस्कार? तो उसे दें खुद भगवान से प्रेरित नाम

Written by Mukesh Sharma |Published : April 2, 2026 6:46 PM IST

Lord Shree Ram Names: उनका बेटा संस्कारी बने और उसमें श्री राम जैसे गुण हों, ऐसा तो हर पेरेंट्स का सपना होता है। किसी भी पेरेंट्स के लिए ऐसे सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन सिर्फ सपने देखने से काम नहीं चलेगा। आपको खुद अपने बेटे में ऐसे संस्कार देने पड़ेंगे, जैसे-जैसे वह बड़ा होगा खुद उसके लिए उदाहरण बनके आगे आना पड़ेगा। लेकिन जो सबसे पहला काम है, वह है बच्चे का ऐसा ही नाम रखना। कहा जाता है कि हर व्यक्ति की पर्सनालिटी कहीं न कहीं उसके नाम में छिपी होती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बेटे में श्री राम के गुण और संस्कार हों, तो आपको बेटे का नाम भी श्री राम से प्रेरित ही रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको श्री राम के नाम से प्रेरित ऐसे 10 नामों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें से आप चुन सकते हैं।

भुवन (Bhuvan name meaning in Hindi

आप अपने बेटे का नाम भुवन भी रख सकते हैं, क्योंकि यह नाम श्री राम से प्रेरित है। भुवन नाम का मतलब ब्रह्मांड या संसार होता है, जो भगवान का बनाया हुआ ही है। अगर आपके बेटे का नाम ब या भ से निकल रहा है, तो यह आपके बच्चे के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विभु (Vibhu name meaning in Hindi)

अगर आप अपने बेटे के लिए कोई यूनिक और नया नाम ढूंढ रहे हैं, तो विभु भी अच्छा नाम है जिसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं किया गया है। विभु नाम का मतलब सर्वव्यापी है, जो भगवान श्री राम से ही प्रेरित है। अगर आपके बेटे का नाम व अक्षर से निकल रहा है, तो यह नाम आप चुन सकते हैं।

Also Read

More News

चंद्रम (Chandram name meaning in Hindi)

श्री राम का एक नाम चंद्र भी है और इसलिए उनके नाम से ही प्रेरित नाम चंद्रम भी आपके लाडले के लिए शुभ हो सकता है। चंद्रम नाम चंद्रमा से भी प्रेरित है और इसका मतलब है चंद्रमा के समान या रोशनी से भरपूर। अगर आपके बेटे का नाम च अक्षर से निकला है, तो यह अच्छा विकल्प होगा।

उदय (Uday name meaning in Hindi)

अगर आप अपने बेटे के लिए कोई शुभ और अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं, तो उदय नाम भी अच्छा विकल्प है और यह श्री राम के नाम से भी प्रेरित है। उदय को मतलब सूर्य का उदय होना, प्रकट होना या ऊपर उठना होता है। अगर आपके बेटे का नाम उ से है, तो यह नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।

अन्य नाम (Lord Ram inspired names)

अन्य नाम जैसे रघु (Raghu) जो श्री राम का एक नाम है, आरव (Arav) यह भी श्री राम का ही एक नाम है, रमन (Raman) यह भी श्री राम के नाम से प्रेरित है, अयान (Ayan) जिसका मतलब भगवान का आशीर्वाद होता है। अद्विक (Advik) जिसका मतलब सबसे अलग और रक्षित (Rakshit) जिसका मतलब रक्षा करने वाला होता है, भी भगवान श्री राम से प्रेरित हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।