Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बच्चे पालना काफी मुश्किल काम होता है और उनको एक अच्छी परवरिश दे कर एक अच्छा इंसान बनाना उससे भी मुश्किल। अक्सर मां बाप अपने काम की भड़ास बच्चों पर निकाल देते हैं। हर भारतीय घर में एक टॉक्सिक भरा माहौल बन जाता है जो बच्चों के लिए काफी नेगेटिव होता है। जब अक्सर मां बाप बच्चों पर किसी बात के लिए नेगेटिव कॉमेंट कर देते हैं तो उन्हें बहुत असर पड़ता है और उनके दिमाग में मां बाप के प्रति काफी नेगेटिव छवि बन जाती है। इससे उनकी मानसिक सेहत भी काफी प्रभावित हो सकती है। बच्चों पर गलत असर न पड़े और उनकी मानसिक सेहत सही बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी इन आदतों को कैसे सुधार सकते हैं।
अगर आपका बच्चा हमेशा आपसे इस बात पर नाराज रहता है कि आप उसे बात बात पर डांट देते हैं तो आपको उन्हें कुछ भी बात बोलने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। आपको बच्चे की परेशानी समझनी चाहिए और अपने व्यवहार का आकलन करना चाहिए कि क्या जो आप कर रहे हैं वह ठीक है या नहीं। आपको अपनी कही गई बातों का परिणाम सोचना चाहिए की इससे आपके बच्चे पर क्या असर पड़ सकता है।
हर मां बाप चाहता है कि उनका बच्चा हर परीक्षा में और हर क्लास में टॉप करे। इससे बच्चे पर एक अनचाहा प्रेशर बनने लगता है और जिस सब्जेक्ट को वह पसंद नहीं भी करता है उसे पढ़ने की भी जबरदस्ती कोशिश करता है जिस वजह से बच्चे का दिमाग काफी प्रेशर में आ जाता है और उससे कुछ भी ठीक से नहीं होता। कई मां बाप तो ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चे के फुल मार्क्स देख कर ही संतुष्ट होते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि हर बार आपके बच्चे के पूरे नंबर आए यह संभव नहीं है। इसलिए आपको हमेशा अपने बच्चों से सफलता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और उनके फेलियर को भी स्वीकार करना चाहिए।
अगर आपको अपने बच्चे का कोई व्यवहार या उनकी कोई बात पसंद नहीं आती है तो आपको उनसे आराम से बात करनी चाहिए और समझाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप एकदम से काफी बेढंग तरीके से कहते है तो वह इस बात से चिढ़ जाते हैं और आपकी बातें मानने की बजाए और उल्टा बोलना शुरू कर देते हैं। इससे बच्चे के दिमाग पर भी नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और अगर वह आपको उल्टे जवाब देंगे तो आपको भी उनके साथ बॉन्ड कमजोर हो सकता है।
अगर आप अपने बच्चों को किसी भी चीज के लिए डांट देते हैं और इस बात पर वह रोने लगते हैं तो थोड़ी देर के बाद आपको भी बुरा लग सकता है की आपकी वजह से आपका बच्चा रोने लगा है। लेकिन कभी कभार बच्चों का रोना भी जरूरी है और इस वजह से ही वह कंट्रोल में रहते हैं। आप केवल इस बात का ध्यान रखें कि आप कुछ ज्यादा कठोर बात न कहें और सही बात ही कहें। बेवजह की बातों के लिए बच्चे को परेशान न करें।
निष्कर्ष: अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके बच्चे की मानसिक सेहत सही रहती है और आप का और बच्चे का बॉन्ड भी सही रहता है।