क्या आपके बच्चे को बार-बार हो रहा है पेट दर्द? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

अगर आपके बच्चे को काफी लंबे समय से पेट दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए पेट दर्द के कारण, लक्षण और इसका इलाज बताने (Kids Abdominal Pain ) जा रहे हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 1, 2020 5:24 PM IST

Kids Abdominal Pain : क्या आपका छोटा बच्चा अकसर पेट दर्द की शिकायत करता है? अगर हां, तो आपको ऐसा होने का कारण जानना बहुत ही जरूरी है। अक्सर माता-पिता के पास जब बच्चे पेट दर्द की शिकायत लेकर आते हैं, तो उन्हें लगता है कि बच्चे के गलत खानपान की वजह से ऐसा हो रहा है। जबकि ऐसा नहीं होता है। बच्चों में पेट दर्द की शिकायत में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बिना उपचार के भी उनका पेट दर्द सही (Kids Abdominal Pain ) हो जाता है।

हालांकि, कुछ गंभीर मामलों में ऐसा नहीं होता है। इसलिए जब भी आपके बच्चे को काफी लंबे समय से पेट दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए पेट दर्द के कारण और इसका इलाज बताने (Kids Abdominal Pain ) जा रहे हैं-

पेट दर्द का क्या होता है कारण

  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और कब्ज
  • फूड पॉइजनिंग या एलर्जी
  • पेट में इंफेक्शन
  • कोई सर्जिकल परेशानी

बच्चों में पेट दर्द होने की कैसे करें जांच

अगर आपके बच्चे को काफी समय से पेट दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस दौरान डॉक्टर्स आपको कुछ निर्धारित टेस्ट करा सकते हैं, जिसके आधार पर पेट दर्द की समस्या के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही जांच के आधार पर ही इलाज किया जाता है। पेट दर्द से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। बच्‍चे को पेट दर्द क्यों हो रहा है, इसका पता लगाने के लिए आप निम्न टेस्ट करा सकते हैं।

  • ब्लड टेस्ट
  • एक्स रे
  • स्टूल सैंपल टेस्ट
  • यूरीन टेस्ट

पेट दर्द से बचने के घरेलू उपाय क्या हैं?

  • अगर आपके बच्चे को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो उसे तरह पदार्थों का सेवन कराएं। इन खाद्य पदार्थों में आप उन्हें जूस, उबली हुई दाल और सूप दे सकते हैं।
  • यदि आपका बच्चा खाना नहीं खा रहा है, तो आप उसे खाने के लिए दबाव ना डालें। ऐसा करने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
  • पेट दर्द होने पर बच्चों को गर्म पानी से नहलाएं।
  • अगर आपका बच्चा पेट दर्द से परेशान है, तो आप उन्हें दर्द निवारक दवा भी दे सकते हैं। दवा देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पेट दर्द की स्थिति खराब होने के लक्षण

अगर आपके घरेलू उपचार से बच्चा ठीक नहीं हो रहा है, तो स्थिति खराब हो सकती है। ऐसे में फौरन डॉक्टर के पास जाएं। पेट दर्द की स्थिति खराब होने के लक्षण-

  • शरीर पीला पड़ जाना
  • पसीना अधिक आना
  • खूब की उल्टी होना या फिर सामान्य उल्टी होना
  • पेशाब करने में परेशानी होना
  • पेट दर्द के साथ बुखार की शिकायत भी होना

अपनी शरारत से बच्चे दूसरे के सामने कर रहे हैं शर्मिंदा? इस तरह सिखाएं उन्हें मैनर्स

बच्चों के लिए भी जरूरी है योगाभ्यास, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source