
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : July 19, 2021 10:46 AM IST
बच्चे के लिए मां का दूध (Breast Milk) सबसे ज्यादा जरूरी होता है। मां के दूध से बच्चे के दिमाग का शुरूआती विकास बेहतर तरीके से होती है। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं उन्हें मां के दूध की आदत पड़ने लगती है, ये समय मां के लिए बेहद परेशानी वाला हो सकता है। काफी बच्चे हैं जो एक नियमित उम्र से ज्यादा अपनी मां के दूध के बिना रह नहीं पाते। अगर आपका भी बच्चा उनमें से एक है, जिसकी आदत आप छुड़ाना चाहती हैं, तो ये लेख आपकी काफी मदद करने वाला है। एक समय के बाद बच्चे को सम्पूर्ण पोषण की जरूरत होती है। अगर आपका बच्चा 12 महीने का हो चुका है, तो यही वो समय होता है जब मां को धीरे-धीरे अपना दूध छुड़ाना शुरू कर देना चाहिए। बच्चे को खाने के लिए ठोस आहार दें। बच्चे के आहार में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनको खाने के बाद उनकी मां का दूध पीने की लालसा कम हो जाए।
आसान शब्दों में कहें तो इसे चावल का पानी भी कह सकते हैं। जब आपका बच्चा ठोस खाना खाना शुरू कर दें तो आपकी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बच्चा हाइड्रेट रहे। बच्चे को हाइड्रेट रखने के लिए चावल का पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप जब भी चावल को उबालें, तो उसके स्टार्च वाले पानी को निकाल लें। ये पानी पोषक तत्वों से भरा होता है। जिससे बच्चा एनर्जेटिक रहता है। बच्चे के लिए ये एक आदर्श खाना है।
बच्चे को ठोस आहार देने के बारे में सोच रही हैं तो फ्रूट्स से बेहतर कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता। फ्रूट्स में वो सभी पोषक तत्व होते हैं तो एक बच्चे के विकास के लिए और उसका पेट भरने के लिए पर्याप्त होते हैं। ये मीठे होते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल मिठास होती है। इसलिए बच्चा इसे काफी मन से खाएगा। आप बच्चे को मैश्ड यानि की मसला हुआ सेब खिलाइए। आप इस बात का ख्याल रखें कि सेब छीला हुआ हो।
वेजिटेबल यानि की सब्जियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। बात जब बच्चे को मां का दूध छुड़ाने की आती है तो उस समय ये सब्जियां आपके काफी काम आ सकती हैं। आप मसले हुए आलू से लेकर गाजर और ब्रोकली तक की प्यूरी अपने बच्चे के लिए बनाकर उसे खिला सकती हैं। आप जैविक (Organic) सब्जियों का चयन करेंगी तो ये बच्चे के लिए फायदेमंद होंगी।
बच्चे को ठोस आहार देने के शुरूआती दौर में आपके पास कई विकल्प हैं। उन विकल्प में आप दलिया और ओट्स को भला कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। इसमें पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। इससे बच्चे का डाइजेशन सिस्टम सही रहता है। और पेट खराब होने की शिकायत नहीं होती। इसका टेस्ट और बढ़िया करने के लिए इसमें फ्रूट्स के साथ कुछ अच्छी वेजिटेबल भी मिला सकती हैं।
बच्चे के आहार में आप जितनी पोषण भरी सब्जियों को शामिल करेंगी वो उतना ही स्वस्थ्य रहेगा। आप उसके आहार में बिन्स, लौकी, गाजर, चुकंदर जैसी तमाम सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इन सब्जियों को अच्छे से उबाल लें और उसे अच्छे से मसल लें। ताकि बच्चे को इसे चबाने और निगलने में कोई परेशानी ना हो।