... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Swati | Published : February 22, 2024 1:36 PM IST
बदलता हुआ मौसम देखने में जितना सुहावना लगता है, उतना ही हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। ख़ास कर छोटी उम्र के बच्चों के लिए।मौसम में होते उतार चढ़ाव बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव छोड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों का शरीर बेहद ही संवेदनशील होता है।बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है। इस दौरान बच्चे जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बच्चों की हेल्थ केयर (Child Health Care) में जरा सी अनदेखी माँ - बाप के लिए भारी पड़ जाती है। ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान बदलते मौसम में रखना चाहिए। इस दौरान बच्चों की केयर किस प्रकार करनी चाहिए और किन बातों पर ध्यान देना चाहिए आइये जानते हैं इस लेख में।
जब मौसम के तापमान में बदलाव आता है तो, यह समय बच्चों के लिए हानिकारक बना जाता है। बच्चों का शरीर मौसम के परिवर्तन के अनुसार खुद को नहीं ढाल पाता हैं। इस वजह से ही बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए आपको बच्चों की सही देखभाल के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
एक्पर्ट के अनुसार जब मौसम में बदलाव आता है, तो इस दौरान बच्चों में पानी की मात्रा तेज़ी काम होने लगती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को ख़ास कर 10 साल की कम उम्र के बच्चों को सही मात्रा में पानी पिलाएं। आप चाहें तो अपने बच्चों को पानी को उबालकर उसे ठंडा कर पिलाएं या उन्हें फ़िल्टर वाटर भी पीला सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत लाभदायक माने जाते है। इसमें मौजूद फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं। और उन्हें स्ट्रांग बनाने में भी मददगार साबित होते हैं।
बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजों की तरफ बहुत आकर्षित होते हैं। लेकिन जब मौसम में बदलाव आता है तो ये चीजें उनकी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से उनमें बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। इसलिए जितना हो सके बच्चों को इन चीजों से दूर रखें।
हरी सब्जी में मौजूद आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स बच्चों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। तो इसलिए बच्चों को खाने में हरी सब्जी, फल, दूध जरूर खिलाएं। बच्चों की बढ़ती उम्र में हरी सब्जियों का सेवनलाभदायी माना जाता है।
बाहर का खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। बाहर के जंक फूड्स अनहाईजीनिक होते हैं, जिसको खाने से कई बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके बच्चों को बाहर के खाने से रोकें।
ध्यान रखें: बच्चों का सही तरह से ख्याल रखना एक माता पिता के लिए बेहद चुनौती भरा काम होता है। बदलते मौसम में यदि आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो यह आपके और आपके बच्चों के लिए हानिकारक साबित होता है। ऐसे में आपको अपने बच्चों के प्रति सावधानी बर्तनी चाहिए और बदलते मौसम में उनका विशेष ख्याल रखना चाहिए।