
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 28, 2019 4:54 PM IST
नवजात से लेकर 10 साल तक के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए, जानना जरूरी है। © Shutterstock
नींद सभी के लिए जरूरी है। वयस्कों को कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है, ठीक उसी तरह बच्चे के फिट और हेल्दी रहने के लिए भी उम्र के अनुसार प्रॉपर नींद की जरूरत होती है। छोटे और बढ़ते बच्चों के विकास और खुश रहने के लिए भरपूर और अच्छी नींद बहुत जरूरी है। एक शोध में कहा गया है कि बच्चों के दिमागी विकास के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है इसलिए आपका बच्चा कितनी देर सोता है, इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे की नींद यदि उसकी आयु और अवस्था के अनुसार सही नहीं है तो आपके लिए चिंता का विषय है। जानें, किस आयुवर्ग के बच्चे के लिए कितनी नींद लेनी जरूरी है?
नवजात से 6 महीने तक
अपने शुरुआती दिनों में 6 महीने के बच्चे लगभग 16 से 17 घंटे सोते हैं। इसे वो 3 या 4 घंटे की 4 या 5 नींद से पूरा करते हैं। कई बच्चे दिन में सोते हैं तो कई सिर्फ रात में। यह बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है। हालांकि, नींद का समय बच्चे की आदत पर निर्भर करता है कि वह कितना सोता है।
6 से 12 महीने के बच्चे
6 से 12 महीने के बच्चे के शरीर का विकास होना शुरू हो जाता है। इस उम्र में बच्चा चीजों को समझना और सीखना शुरू कर देता है। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। सोने का यह समय कुछ भी हो सकता है। लेकन दोपहर के समय उसे करीब तीन घंटे सोना चाहिए।
1 से 3 साल की उम्र के बच्चे
इस उम्र में बच्चा काफी एक्टिव होने लगता है। इसलिए उसका 13 घंटे की नींद पूरी करना जरूरी होता है। हालांकि, एक साथ दो से तीन घंटे लगातार सोए तो ज्यादा अच्छा होता है।
3 से 5 साल तक के बच्चे की नींद
3 से 5 साल के बच्चे सामाजिक रूप से एक्टिव होने लगते हैं। बच्चों के विकास में नींद अहम भूमिका निभाती है। इस अवस्था में बच्चे को कम से कम 12 घंटे सोना जरूरी होता है। ऐसे में सही समय पर सोना बहुत आवश्यक हो जाता है ताकि बच्चे को बीमारियों से बचाया जा सके।
5 से 10 साल
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है उसकी नींद कम होती जाती है क्योंकि उनके रोजाना के काम बढ़ने लगते हैं। स्कूल जाना शुरू कर देता है। ऐसे में उसकी नींद का पूरा ध्यान रखें और कम से कम 10 से 12 घंटे की नींद अवश्य लेने को कहें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.