आखिर क्यों बच्चे रात को सोते वक्त पूरे बेड पर घूमते हैं? जानें साइंस के बताए ये 11 कारण

अगर आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो ये इस बात का संकेत है कि उसे सही तरीके से नींद नहीं आ रही है। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजह।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 7, 2021 5:12 PM IST

आपने शायद गौर किया हो कि ज्यादातर बच्चे रात में सुकून से सोना पसंद करते हैं क्योंकि इस वक्त उन्हें शांति और बिना किसी तनाव के सोने में मदद मिलती है। हालांकि बहुत से बच्चे रात को सोते वक्त बिस्तर पर यहां से वहां पहुंच जाते हैं। क्या आपका बच्चा भी रात को सोते वक्त अपनी जगह छोड़कर किसी दूसरी जगह पर पहुंचा हुआ मिलता है? अगर आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो ये इस बात का संकेत है कि उसे सही तरीके से नींद नहीं आ रही है। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजह।

क्या ऐसा होना किसी परेशानी की बात है?

जब शिशु क्रॉल करना शुरू करता है या फिर 10 साल की उम्र तक के बच्चों के साथ ऐसा होता है। घबराएं नहीं क्योंकि यह आदत सभी आयु वर्ग के ज्यादातर बच्चों में काफी सामान्य दिखाई देती है। ऐसा तब होता है जब शिशु अपने शरीर को अपने आप मोड़ना शुरू कर देते हैं। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। हालांकि सही उम्र तक पहुंचने के बाद बच्चे अपने आप ऐसा करना बंद कर देते हैं। रात में बिना घूमे एक ही स्थिति में सोना एक ऐसा कौशल है जिसे बच्चे समय के साथ सीखते हैं।

कब बढ़ती है परेशानी?

नींद में बिस्तर के चारों ओर घूमने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उसे सोने में परेशानी हो रही है या उसे आराम से नींद नहीं आ रही है। हां, आपका बच्चा अगर रात में बार-बार उठता है तो इसका मतलब ये है कि वह थका हुआ और परेशान है। इस बारे में आप डॉक्टर से बात जरूर कर सकते हैं। ये सभी कई स्वास्थ्य समस्याएओं की ओर इशारा करते हैं।

सही प्रकार से नींद नहीं आने के लक्षण

बच्चों के सोने के तरीके उम्र के साथ बदलते हैं फिर चाहे वे नवजात शिशु हों या किशोरावस्था में पहुंचे बच्चे। हालांकि किशोरों की तुलना में शिशुओं को अधिक नींद की आवश्यकता होती है। बच्चों का रात में कुछ हद तक हिलना-डुलना सामान्य है, बस आपको अपने बच्चे के सोने के पैटर्न पर नज़र रखने की ज़रूरत है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या को जल्दी पकड़ लिया जाए। ज्यादा हिलने-डुलने से नींद में होनी वाली दिक्कत के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

1- जागने में कठिनाई

2-नाक बंद या फिर खर्राटे लेना

3-थकान

4-चिड़चिड़ापन

5-मुंह से सांस लेना

6-रात में बहुत ज्यादा हिलना-डुलना

7-सुबह तरोताज़ा महसूस नहीं करना

8-सोने-जागने का सही समय न होना

9-अंगों में दर्द या बेचैनी

10-गिरने या सोते रहने में परेशानी

11- रात में बार-बार जागना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.