... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 14, 2023 2:31 PM IST
Home remedies for constipation in children: छोटे बच्चे जो मां का दूध पी रहे होते है, उनमें कब्ज आदि की समस्या कम देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मां का दूध ही बच्चे को कब्ज से बचाने का काम करता है। मां के दूध में नेचुरली ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बच्चे के पेट को अच्छी तरह साफ रखते हैं। लेकिन आज बच्चे बाजार में उपलब्ध डिब्बा बंद दूध ज्यादा पी रहे है, जिससे उनको कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो रही हैं। यदि आपका बच्चा भी कब्ज से परेशान है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका बच्चा पूरी तरह कब्ज से मुक्त हो जाएगा। चलिए जानते हैं बच्चों को कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले कुछ घरेलू तरीकों के बारे में।
बच्चे को हमेशा गुनगुने पानी से ही नहलाना चाहिए। वहीं जब बच्चा कब्ज से परेशान हो तो ये और भी जरूरी हो जाता है। क्योंकि गर्म पानी से नहाने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और उनमें आई समस्या ठीक होती है। कब्ज के कारण बच्चे के पेट में आई असहजता को भी गर्म पानी आराम पहुंचाता है।
अक्सर घरों में कब्ज के इलाज के लिए नारियल के तेल का उपयोग किया जाता है। वहीं नारियल का तेल आपके बच्चे की कब्ज को भी ठीक कर सकता है। यदि बच्चा 6 माह या उससे अधिक आयु का है तो उसे खाने के साथ लगभग 3 मिली. नारियल का तेल दें। यदि बच्चा छोटा है तो उसके गुदा मार्ग के चारों ओर नारियल का तेल लगाएं।
बच्चों में कब्ज का मुख्य कारण उनमें फाइबर की कमी है। सेब में भरपूर फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। 6 माह से बड़े बच्चे को आप सेब का थोड़ा सा रस निकाल कर पिला सकती हैं। दिन में 2 बार सेब का रस बच्चे को देने से उसकी कब्ज की समस्या दूर होती है।
पेट के साथ पूरे शरीर की मालिश कब्ज जैसी समस्या में भी राहत देती है। इसके लिए आप बच्चे के पेट के निचले भाग की हल्के हाथ से मालिश करें। पेट की मालिश करने से बच्चे की आंत उत्तेजित होकर ठीक से काम करना शुरू कर देती हैं। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से बच्चे को कब्ज से जल्द राहत मिल जाएगी।
इसके अलावा कब्ज को ठीक करने के लिए मूवमेंट एक अच्छा उपाय है। मूवमेंट से छोटे बच्चों की मल त्याग की क्रिया उत्तेजित होती है। अब छोटे बच्चे खुद तो शरीर को बहुत ज्यादा हिला डुला नहीं सकते। इसके लिए आप बच्चे के पैरों को हल्के से हिलाएं। आप उसके पैरों को साइकिल की तरह भी चला सकते हैं। शरीर का मूवमेंट कब्ज से राहत पाने का सबसे आसान उपाय है।
Disclaimer- ये लेख आपकी जानकारी के लिए है। इसे एक्सपर्ट की सलाह के तौर पर न देखें। छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए ज्यादा सावधानी की आवश्यकता होती है। इसलिए यदि बच्चों में कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।