Siddharth और Kiara ने दिखाई बेटी की पहली झलक, बहुत क्यूट और खास है बेबी का नाम

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announce Their Baby Girl’s Name: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ और कियारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बेटी का नाम बताया है।

Siddharth और Kiara ने दिखाई बेटी की पहली झलक, बहुत क्यूट और खास है बेबी का नाम

Written by Ashu Kumar Das |Updated : November 28, 2025 1:16 PM IST

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announce Their Baby Girl’s Name: बॉलीवुड के कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। सिद्धार्थ-कियारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर (Siddharth-Kiara Daughter) बेटी की पहली झलक दिखाकर उसका नाम रिवील किया है। इस तस्वीर में दोनों अपनी लाड़ली के पैरों को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नन्ही सी परी के पैर नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी ने ऊन के मोजे (सॉक्स) पहन रखे हैं।

क्या है सिद्धार्थ और कियारा की बेटी का नाम?

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। इसके साथ ही सिड-कियारा ने अपनी बेटी की पिक्चर के साथ कैप्शन भी लिखा है और कहा है कि हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक।

सरायाह नाम का अर्थ - Saraayah meaning in hindi

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है। ये नाम अपने आप में बहुत खास और खूबसूरत है। सरायाह नाम मूल रूप से हिब्रू (Hebrew) से आता है। इस नाम का अर्थ होता है भगवान का आशीर्वाद। इसके अलावा सरायाह नाम को दिव्यता से जुड़ी हुई, ईश्वर द्वारा सुरक्षित की जाने वाली भी लड़की के रूप भी कहा जाता है। सिद्धार्थ और कियारा अपनी बेटी को भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। इसलिए उन्होंने उसे एक खास और यूनिक नाम दिया है।

Also Read

More News

लड़कियों के लिए सरायाह नाम क्यों खास है?

सरायाह नाम का अर्थ ही ईश्वर का आशीर्वाद है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसे अर्थ वाला नाम बच्ची के जीवन में आध्यात्मिक शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। चूंकि इसका संबंध ईश्वर से है, इसलिए यह नाम धार्मिक परिवारों के लिए भी उपयुक्त है। साथ ही, ये नाम काफी मॉर्डन भी है। सरायाह नाम अपने आप में कुछ कहता है।

निष्कर्ष

सरायाह एक खूबसूरत, यूनिक और अर्थपूर्ण नाम है जिसमें दिव्यता, कोमलता और आधुनिकता तीनों का मिश्रण है। इसका अर्थ ईश्वर का आशीर्वाद  होने के कारण यह बच्ची के जीवन के लिए शुभ माना जाता है। सिद्धार्थ और कियारा के लिए उनकी बेटी भगवान के किसी खास तोहफे की तरह ही है, इसलिए उन्होंने उसे सरायाह नाम दिया है।

TRENDING NOW

Highlights

  • सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम बताया है।
  • सिद्धार्थ और कियारा ने बेटी का नाम सरायाह रखा है।
  • सरायाह नाम का अर्थ होता है भगवान से मिला हुआ आशीर्वाद।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।