... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2017 3:31 PM IST
अगर यह आपके बच्चे की पहली दिवाली है, तो जाहिर है आप इसे लेकर काफी उत्साहित होंगे। लेकिन अपने मजे के चक्कर में इस बात का ध्यान रखना ना भूलें कि नवजात शिशु को शोर, पटाखों और भीड़ से बचाकर रखना चाहिए क्योंकि इससे वो बीमार पड़ सकता है या उन्हें इन्फेक्शन हो सकता है। जेपी हॉस्पिटल में सीनियर गाइकोलोजिस्ट और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्वेता गोस्वामी के अनुसार, वास्तव में नवजात शिशु के स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। उसे धुएं और पटाखों के शोर से बचाना बहुत जरूरी है।
पटाखों का धुएं से आपको ना केवल सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं बल्कि यह आपकी स्किन शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी खतरनाक है। डॉक्टर के अनुसार, दिवाली पर पटाखों को शोर और धुआं आपके नवजात के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। पटाखों की आवाज 160 डेसिबल तक जा सकती है जबकि एक नवजात की केवल 85 डेसिबल से अधिक लेवल पर ही सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डॉक्टर श्वेता गोस्वामी आपको कुछ टिप्स दे रही हैं, जिनके जरिये आप बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर रखकर पूरे आंनद के साथ दिवाली का जश्न मना सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock