
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 9, 2021 5:26 PM IST
सोशल मीडिया पर सैफीना के परिवार को फिर से ट्रोल किया जा रहा है.
View this post on Instagram
लेकिन अब जब सैफीना (Saifeena) ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) रखा तो विवाद एक बार फिर खड़ा हो गया है। अभी तक सभी को पता था कि सैफीना के दूसरे बेटे का नाम "जे" (Jeh) है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी बुक "करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल" (KAREENA KAPOOR KHAN'S PREGNANCY BIBLE) में दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) बताया है। जैसे कि लोगों को पता चला कि सैफीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है, सोशल मीडिया उनके परिवार को फिर से ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब करीना कपूर खान ने इस पर चुप्पी तोड़ दिया है।
करीना कपूर खान का कहना है "सोशल मीडिया पर जे के नाम पर ट्रोलिंग को देखकर वाकई बहुत नेगेटिविटी आती है। मैं एक बहुत पॉजिटिव और खुश रहने वाली इंसान हूं। मैं इस कोरोना जैसे मुश्किल समय में भी खुश और पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हूं और दूसरों को भी खुशियां देना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कोई मेरी इस पर्सनेलिटी को बदले। मैं इतनी नेगेटिव पर न ही फोकस कर सकती हूं और न ही रिस्पॉन्स कर सकती हूं। जब मैनें देखा कोई विकल्प नहीं है तो मैनें मेडिटेशन(Meditation) पर फोकस करना शुरू किया। क्योंकि और कोई चारा ही नहीं बचा था। हर चीज की दो साइड होती है, पॉजिटिव भी और नेगेटिव भी। हमें हमेशा पॉजिटिव साइड चुननी चाहिए। हालांकि मैं यही चाहती हूं कि काश ये सब नहीं होता। क्योंकि जिनकी हम बात कर रहे हैं वो दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं।"
View this post on Instagram
बता दें कि अभी तक सभी को सिर्फ ये पता था कि सैफीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जे रखा है। लेकिन जब करीना की प्रेगनेंसी बुक में उन्होंने कहा कि जे का मतलब जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) है तो कपल को एक बार फिर से वही ट्रोलिंग फेस करनी पड़ी जो उन्होंने साल 2016 में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पर झेलनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट और मीम्स के हिसाब से यही लग रहा है कि करीना के फैन्स इस बार उनके दूसरे बेटे का हिंदू नाम रखने की उम्मीद कर रहे थे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.