बिना गाना सुने खाना नहीं खाता करीना कपूर का लाड़ला जेह, Fussy eater बच्चों को खिलाने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी तरीके

बच्चे ठीक तरीके से खाना ना खाएं तो इससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है और बच्चे कमजोर और बीमार हो सकते हैं। अगर आपकी मुश्किल भी यही है तो ये टिप्स फॉलो करके देंखे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2023 5:23 PM IST

How to make child eat: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) दो बच्चों की मां भी हैं और अपने दोनों ही बच्चों की देखरेख और परवरिश में वह अपनी जिम्मेदारी बखूब निभाती हैं। बेटे तैमूर और जहांगीर या जेह के साथ अक्सर करीना कपूर उनके स्कूल या सेट पर स्पॉट की जाती हैं। इसी तरह इन दोनों के साथ अपनी तस्वीरें भी अक्सर करीना अपनी टाइमलाइन पर शेयर करती हैं। वहीं, उनके फैंस को पेरेंटिंग से जुड़ी कुछ टिप्स और अनुभव भी करीना की तरफ से अक्सर मिलती हैं। करीना कपूर ने हाल ही में एक मजेदार अनुभव शेयर किया। करीना कपूर ने बताया कि उनका छोटा बेटा जेह तब तक खाना नहीं खाता जब तक कि उसे उसकी पसंद का गाना ना सुनाया जाए। (Kareena Kapoor on problems related to feeding kids)

करीना ने बताया कि जेह को ऑस्कर जीतने वाला गाना नाटू-नाटू (Naatu Naatu) बहुत पसंद है और जेह (Jeh Ali Khan) हमेशा खाना खाते समय यह गाना जरूर सुनता है। करीना ने अपने टॉक शो 'व्हाट वीमेन वांट'(What Women Want) के नये सीजन पेरेटिंग से जुड़े इस एक्सपीरिएंस के बारे में बात की। (Kareena Kapoor shares experience of feeding Jeh)

आनाकानी करने वाले बच्चों को खाना खिलाने के लिए टिप्स (Tips for picky eater kids to make eat in Hindi)

लगभग हर माता-पिता की यह शिकायत होती है कि उनका बच्चा खाना नहीं खाता या खाते समय कई तरह के नखरे करता है। खाने में आनाकानी करने वाले इन बच्चों को कई बार खाना खिलाने में अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों की यह आदत मां-बाप के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में बच्चों को खाना खिलाने के लिए कई बार माता-पिता उन्हें डांट देते हैं या उन्हें बच्चों को अलग-अलग तरह की बातें करते हुए मनाना पड़ता है।

बच्चे ठीक तरीके से खाना ना खाएं तो इससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है और बच्चे कमजोर और बीमार हो सकते हैं। अगर आपकी मुश्किल भी यही है तो ये टिप्स फॉलो करके देंखे। हो सकता है इनकी मदद से आपके बच्चे को खाना खिलानेमें आसानी हो-

फूड्स के बारे में बच्चे की जानकारी बढ़ाएं

बच्चे को खेल-खेल में अलग-अलग सब्जियों, फलों और अनाज के बारे में बताएं। ग्रासरी शॉपिंग में बच्चों को भी साथ ले जाएं। इससे उन्हें खाने-पीने की चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी और वे भोजन के प्रति आकर्षित भी होंगे।

पूरी फैमिली के साथ खिलाएं खाना

बच्चे एक-दूसरे को देखकर कई अच्छी आदतें सीख सकते हैं। बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने के लिए उसे भी पूरे परिवार के साथ खाना खाने के लिए बिठाएं। माता-पिता, भाई-बहन और कजिन्स के साथ खाना खाते समय उसे जल्द से जल्द खाना खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चे का ध्यान भी थाली और उसमें परोसे गए खाने की तरफ होगा। जबकि अकेले खाना खाते समय बच्चे का ध्यान खेलने पर अधिक होगा और वह ठीक तरह से खाना नहीं खाएगा।

सबको खिलाएं एक तरह का खाना

बच्चों की प्लेट में भी वही खाना परोंसे जो परिवार के अन्य लोगों को परोसा जाता है। इससे बच्चे को हेल्दी खाना खाने की आदत आसानी-से पड़ती है। उन्हें अलग तरह की डिश या जंक फूड खाने के लिए ना दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source