Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने पहली बार शेयर की अपने दोनों बच्‍चों की फोटो, बहुत क्‍यूट है बेटा त्रिशान

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे त्रिशान और बेटी अनायरा की फोटो (Kapil Sharma Shares Very Fist Time Trishaan And Anayra Picture) शेयर की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 21, 2021 1:19 PM IST

Kapil Sharma Shares Trishaan And Anayra Picture: फेमेस और टेंलेंटिड कॉमेडियन व एक्‍टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्‍सर अपने शो को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपिल शर्मा फरवरी में दूसरी बार पिता बने थे लेकिन अभी तक उन्‍होंने अपने बेटे त्रिशान का चेहरा नहीं दिखाया था। 20 फरवरी को फादर्स डे के मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों बच्‍चों त्रिशान और अनायरा की फोटो शेयर की और कैप्‍शन लिखा "पब्लिक की पुरज़ोर माँग पर अनायरा और त्रिशान (Trishaan And Anayra) पहली बार एक साथ" यानि कि कपिल शर्मा ने फैन्‍स की मांग पर अपने दोनों बच्‍चों की फोटो शेयर की है। फोटो के अपलोड होते ही ये इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोगों ने इस फोटो को खूब लाइक किया और कमेंट भी किए। बता दें कि कपिल शर्मा ने दोनों बच्‍चों को अपनी गोद में बिठाया है और उनके सामने केक रखा है। कपिल शर्मा अपने काम से अलग, अपनी फैमिली के साथ खूब वक्‍त बिताते हैं। कपिल की ये फोटो उन सभी न्‍यू डैड के लिए एक इंस्‍पीरेशन है जो हाल ही में पिता बने हैं।

कपिल ने नीति मोहन के कहने पर बताया था बेटे का नाम

जिस तरह कपिल ने अपने त्रिशान का चेहरा फैन्‍स की रिक्‍वेस्‍ट पर दिखाया है इसी तरह उन्‍होंने बेटे का नाम भी पब्लिक डिमांड पर बताया था। जब नीति मोहन ने ट्वीट कर कहा था कि अब तो बेटे का नाम बता दो तो कपिल ने ट्वीट का रिप्‍लाई करते हुए बेटे का नाम बताया था। कपिल शर्मा ने अपने बेटे का नाम त्रिशान है जो भगवान श्री कृष्‍ण के एक रूप का नाम है। इस नाम के दो मतलब हैं- पहला मतलब होता है जीत और दूसरा मतलब होता है आनंद का राजा। यह नाम सुनने में जितना प्‍यारा लग रहा है उतना ही गहरा इसका मतलब भी है। अगर आपका भी हाल ही में बेबी ब्‍वॉय हुआ है तो आप भी उसका नाम त्रिशान रख सकते हैं। यह लड़को के प्रसिद्ध हिंदू नाम में से एक है।

एक अच्‍छा पिता बनकर दिखाऊंगा

जब कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने थे तो उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें कितनी खुशी हो रही है इस बात को वो बयां नहीं कर सकते हैं। ये सवाल पूछने पर कि आपको क्‍या लगता है आप पिता के रोल को किस तरह निभा पाएंगे? तो कपिल शर्मा ने कहा था कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं एक अच्‍छा पिता बन सकूं। ये तो सभी जानते हैं कि बच्चों को कामयाब करने में उनके माता पिता की सबसे अहम भूमिका होती है। यदि माता-पिता अपने बच्चों को सपोर्ट करते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तो, बच्चे बिना किसी हिचक के खुलकर आगे बढ़ते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source