
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 24, 2021 4:35 PM IST
Janhvi Kapoor Remembering Sridevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी स्वर्गवासी मां और दिग्गज़ फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) को उनकी बरसी पर खास तरीके से याद किया। जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पुराना नोट शेयर किया है जिसे श्रीदेवी ने ही लिखा था। इस नोट में जान्हवी को श्रीदेवी ने दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची कहा था। हाथ से लिखा गया यह नोट काफी पुराना है। जिसे जान्हवी कपूर ने हमेशा अपने पास संभालकर रखा। श्रीदेवी के हाथों लिखे इन शब्दों में छुपे प्यार के प्रतिउत्तर में जान्हवी ने कैप्शन में लिखा मिस यू (Miss You) जिससे जान्हवी (Jahnvi Kapoor) के जीवन में श्रीदेवी की कमी का अहसास होता है। (Janhvi Kapoor Remembering Sridevi)
View this post on Instagram
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Bolltwood) समेत तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में सुपरस्टार का दर्ज़ा हासिल करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi death Anniversary) की आज तीसरी बरसी है। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में निधन (Sridevi Death Cause) हो गया था। ऐसा कहा गया कि श्रीदेवी की मृत्यु बाथटब (Bathtub) में डूबने की वजह से हुई थी। श्रीदेवी की अचानक मौत से उनके परिवार और उनके फैंस में शोक की लहर देखी गयी। श्रीदेवी की तीसरी बरसी पर चेन्नई स्थित उनके घर पर उनकी याद में एक विशेष पूजा भी रखी गयी। (Janhvi Kapoor Remembering Sridevi)
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर यह समझा जा सकता है कि वे अपनी मां श्रीदेवी कपूर के बहुत करीब थीं। श्रीदेवी से जान्हवी का लगाव इस कदर था कि अक्सर दोनों एक-दूसरे के प्रति सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताते नज़र आते थे। (Janhvi Kapoor Remembering Sridevi)
View this post on Instagram
श्रीदेवी की मौत के बाद जान्हवी कपूर ने खुद के साथ-साथ अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) को भी संभाला। साथ ही सौतेले भाई -बहन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ भी अपनी बॉन्डिंग मज़बूत बनायी। लोग जान्हवी को उनकी मां श्रीदेवी की परछाई भी कहते हैं क्योंकि वे बिल्कुल श्रीदेवी की तरह दिखती हैं। श्रीदेवी और जान्हवी की तरह हर मां और बेटी का रिश्ता खास होता है। इस रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने के लिए कुछ इस तरह से कोशिशें की जा सकती हैं।
मतभेद होने पर, जब भी मांएं अपने बच्चों से बात करती हैं तो अक्सर लेक्चर मोड में आ जाती हैं। अपनी टीनएज बेटी के साथ ऐसा ना करें। जितने कम शब्दों में हो सके अपनी बात उसे कहें और फिर उसकी सुनें। ऐसा करने से आप उसे इरिटेट होने और विवाद बढ़ाने से बच सकेंगी। (Mother Daughter Bonding) जब भी बहस हो तो किसी एक को शांत हो जाना चाहिए और थोड़ी देर बाद दोबारा बातचीत शुरु करें। बहस के मुद्दे पर एक बार फिर विचार करें और उसी आधार पर चर्चा करें।
बेटी से बात करने से पहले खुद को शांत रखें। हो सकता है बातचीत के दौरान आपको किसी बात पर खीज हो लेकिन, ऐसी स्थिति में जो भी अपने गुस्से को काबू कर पाता है वही एक बेहतरीन मां साबित होती है।
(Images: Instagram/ Jahnvi Kapoor)