जय भानुशाली और माही विज के घर आई नन्ही परी

जय ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची के पैरों को चूमते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "भविष्य अभी आया है, खेलने के लिए एक ब्रांड न्यू बच्चा। माता-पिता के तौर पर हमें चुनने के लिए शुक्रिया राजकुमारी।"

WrittenBy

Written By: IANS | Published : August 21, 2019 4:46 PM IST

अभिनेता व मेजबान जय भानुशाली की पत्नी व अभिनेत्री माही विज ने एक बेटी को जन्म दिया है। ये दंपति पहले से ही गोद लिए गए दो बच्चों के अभिभावक हैं।

जय ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची के पैरों को चूमते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "भविष्य अभी आया है, खेलने के लिए एक ब्रांड न्यू बच्चा। हाथों की दस नन्हीं उंगलियां, नन्हे पैरों की दस उंगलियां, मां की तरह आंखें और डैडी की तरह नाक है। माता-पिता के तौर पर हमें चुनने के लिए शुक्रिया राजकुमारी।"

वहीं माही ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स को खुशखबरी देते हुए लिखा है, "हमारी बेटी हुई है। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया ईश्वर, खास कर इसके लिए विशेष शुक्रिया। हम धन्य महसूस कर रहे हैं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त यहां है, मेरी जिंदगी बदल दी।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source