Jaggery Benefits for Babies: शिशुओं को गुड़ खिलाने के फायदे और सही तरीका

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 12, 2020 11:19 AM IST

Jaggery Benefits for Babies: बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा बहुत होता है। नवजात शिशु या छोटे बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं। पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों का सेवन उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। इनका सेवन उनके शरीर को बैक्टीरिया, कीटाणु और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं और साथ ही उनके शरीर को स्वस्थ भी रखते हैं। बच्चों का शरीर किसी भी चीज से जल्दी प्रभावित हो जाता है, इसलिए उनके ताजे फल और सब्जियों का सेवन जरूर करवाना चाहिए, ताकि उन्हें किसी चीज की एलर्जी नहीं हो। आइए जानते हैं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गुड़ का सेवन क्यों फायदेमंद होता है।

बच्‍चों को गुड़ खाने के फायदे (Benefits of Jaggery for Babies)

शिशुओं के शरीर में ना होने दे खून की कमी

गुड़ में आयरन उच्च मात्रा में होता है जो एक ऐसा मिनरल है जो शरीर में हिमोग्लोबिन को बनने में मदद करता है। इसलिए अपने बच्चे को एनीमिया से बचाने के लिए उनके आहार में गुड़ जरूर शामिल करें।

कब्ज की समस्या से बचाए गुड़

गुड़ का सेवन बच्चे के बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और बच्चों में होने वाली कब्ज की समस्या को रोकने में मदद करता है। गुड़ में होने वाला अनरिफाइन्ड शुगर भी डाइजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करने और शिशुओं में पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

गुड़ लिवर की करे साफ-सफाई

अनरिफाइन्ड शुगर आपके बच्चे के शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। गुड़ आपके बच्चे के शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को साफ करने में मदद करता है। इसलिए अपने बच्चे को गुड़ का सेवन जरूर करवाएं।

सर्दी-जुकाम से गुड़ दिलाए शिशुओं को राहत

शिशु खांसी, सर्दी-जुकाम, सूजन, वॉटर रिटेंशन और फ्लू के लक्षणों से अक्सर ग्रस्त रहते हैं। कोल्ड और फ्लू के लक्षणों के उपचार के लिए गुड़ सबसे प्रभावी होता है। आपको बस इतना जरूरी है कि अनरिफाइन्ड शुगर को गर्म पानी में मिलाएं और भोजन के माध्यम से अपने बच्चे को दें। आपके बच्चे को जल्द ही राहत मिलेगी।

बच्चों को खिलाएं गुड़, हड्डियां होंगी मजबूत

गुड़ मिनरल्स, कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी एक अच्छा स्रोत होता है जो स्वस्थ हड्डियों और ऊतकों के लिए आवश्यक होता हैं। बच्चे के आहार में कच्ची चीनी शामिल करने से उनकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ हो सकती हैं।

सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर को होते हैं ये 7 अद्भुत फायदे, इम्यूनिटी बूस्ट और वेट लॉस भी होता हैं शामिल