Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Is Coconut Oil Good For Baby Massage in Winter: सर्दियों के मौसम में मानव शरीर खास देखभाल की मांग करता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम और भी ज्यादा केयर मांगता है। ठंडी हवाएं, रूखी त्वचा और कम धूप के कारण शिशुओं की स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं छोटे बच्चों के लिए मालिश बहुत जरूरी मानी जाती है, लेकिन सर्दी न लग जाए इस डर से माएं बच्चों की मालिश करना छोड़ देती हैं या बस धूप निकलने पर ही करती हैं। भारत में परंपरागत रूप से बच्चों की मालिश के लिए कई तरह के तेल इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन नारियल तेल का इस्तेमाल बच्चों की मालिश के लिए करते समय कई माताओं के मन में सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में नारियल तेल से मालिश करना सही है या नहीं? क्या आप भी खुद से यही प्रश्न करती हैं? अगर हां तो आइए आज हम आपको इसका सही उत्तर देते हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल हल्का गुनगुना करके ही करें। यही एक सीक्रेट है, जो हर मां को नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले जान लेना चाहिए। असल में गुनगुना तेल न सिर्फ बच्चे को ठंड से बचाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करता है। इसलिए खासतौर पर सर्दियों में तेल को हल्का गुनगुना कर लेना चाहिए, लेकिन यह ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो।
(और पढ़ें - रात को सोने से पहले किस तेल की मालिश करने चाहिए)
जब आप नारियल तेल से बच्चे की नियमित मालिश करते हैं तो बच्चे की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं और हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। साथ ही नारियल तेल से मालिश करने पर बच्चा आराम महसूस करता है, जिससे उसकी नींद गहरी और शांत होती है, जो कि उसके सही विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए इसलिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
(और पढ़ें - बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाएं)
माएं अक्सर ऐसे तेल की तलाश में रहती हैं, जो बच्चे की त्वचा के लिए सेफ हो। नारियल तेल में प्राकृतिक फैटी एसिड और विटामिन ई होते हैं। यह तत्व बच्चे की नाजुक त्वचा को अंदर तक नमी प्रदान करते हैं। सर्दियों में रूखी और खिंची-खिंची सी त्वचा को नारियल तेल मॉइस्चराइज कर देता है, जिससे त्वचा मुलायम बन जाती है। बच्चे की त्वचा को पोषण की बहुत जरूरत नारियल का तेल अच्छा विकल्प हो सकता है।
नारियल तेल एक केमिकल-फ्री और नेचुरल ऑयल है, इसलिए यह ज्यादातर बच्चों की त्वचा के लिए सुरक्षित साबित होता है। अगर आपके बच्चे को एलर्जी की समस्या नहीं है, तो यह सर्दियों में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप चाहें तो पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर सकती हैं, जिससे बच्चे को कोई परेशानी नहीं होगी।
सर्दियों में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करना सही और फायदेमंद साबित होता है, बस सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। हल्का गुनगुना नारियल तेल और प्यार भरे हाथों से की गई मालिश बच्चे को गर्माहट, पोषण और आराम तीनों देती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।