... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 2:28 PM IST
जब बच्चा छह महीने का हो जाता है, तो हर मां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि उसे क्या-क्या चीजें खिलानी चाहिए। जाहिर है अभी तक बच्चे का पाचन तंत्र विकसित नहीं हुआ होता है जिस वजह से उसे ऐसी चीजें देनी पड़ती हैं जिन्हें वो आसानी से निगल सके और पचा सके। यही कारण है कि बच्चे को सभी चीजें मैश करके देनी पड़ती हैं। आप बच्चे को फल-सब्जियां और सेरेल दे सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस अवस्था में बच्चे को फल देने चाहिए?
बच्चे को कच्चे फल दें या नहीं
आपको बता दें कि बच्चे को सभी तरह के कच्चे फल नहीं देने चाहिए। क्योंकि सभी को पचाना आसान नहीं है। डॉक्टर ने मेरी वाइफ को उबला और मैश किया हुआ सेब खिलाने की सलाह दी थी। इसका कारण यह है कि यह बारहमासी फल है। इसलिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है कि यह बच्चे के स्वाद को कैसे पूरा करेगा। दूसरा उबला और मैश किया हुआ सेब बच्चों के लिए सबसे स्वादिष्ट चीज है।
हालांकि मेरी वाइफ ने बच्चे को कभी कच्चा सेब नहीं दिया। यहां तक कि ग्यारह महीने तक भी। इसका कारण यह है कि बच्चे कच्चे फल आसानी से नहीं पचा पाते। कच्चे फल उनके जबड़े से टूट नहीं पाते हैं और गले में फंसने का डर रहता है। इसके अलावा, कच्चे फल में सेलूलोज़ (cellulose) नामक एक पदार्थ होता है जो शरीर के लिए कचरे के तौर पर मानता है और इसे पचाना मुश्किल है। जबकि वयस्कों का पाचन तंत्र उसके प्रभावों का सामना कर सकता है। यह एक बच्चे में फल के पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकता है, जिससे पाचन संबंधी परेशानी जैसे दस्त हो सकते हैं। जबकि पकाने या उबालने से सेलूलोज़ टूट जाता है और इसे पचाना आसान हो जाता है।
हालांकि, कुछ बच्चे छह महीने की उम्र से कच्चे फलों को पचा और खा सकते हैं। इसलिए, यह जानने के लिए कि आपके बच्चे के लिए कच्चा फल ठीक है, तो उसे अपनी उंगलियों से मैश करके दानेदार फल खिलाना शुरू करें। अगर आपको अपच के लक्षण नजर आते हैं, तो बंद कर दें।
याद रखें कि सभी फलों को उबालने या पकाने की जरूरत नहीं है। केवल उन्हें उबालें जो हार्ड हैं और जिन्हें पचाना मुश्किल है। आप इन फलों को उबालकर बच्चे को दे सकते हैं।
इन फलों को उबाल सकते हैं
सेब, हरा सेब, नाशपाती, अमरूद, सूखे खुबानी, सूखा आलूबुखारा, अनानास आदि।
इन फलों को कच्चा खिला सकते हैं
पका कच्चा, पका पपीता, खरबूजा, चीकू, आड़ू, अंगूर, अनार, आदि।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock