Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Baccho ke Peshab mein jhag aana kis bimari ka lakshan hai : बच्चों की सेहत से जुड़ी छोटी से भी छोटी परेशानी भी पेरेंट्स को मानसिक रूप से परेशान कर जाती है। बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारी को तो पेरेंट्स मैनेज कर लेते हैं। लेकिन जब बच्चों के पेशाब में झाग (फोम) दिखता है, यह माता- पिता घबरा जाते हैं। बच्चों के पेशाब में झाग आने की समस्या को कुछ पेरेंट्स सामान्य समझ लेते हैं, जबकि कुछ इसको देखकर चिंता में आ जाते हैं। अगर आप भी नए पेरेंट्स बने हैं और बच्चों के पेशाब में झाग को देखकर घबरा रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं क्या बच्चों के पेशाब में झाग आना नॉर्मल है? (Baccho ke Peshab mein jhag aana normal hai) क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है और पेरेंट्स को कब सावधान होना चाहिए?
द्वारका स्थित मैक्योर हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विकास कुमार का कहना है- बच्चों के पेशाब में कई सामान्य स्थितियों में झाग आना बिल्कुल सामान्य हो सकता है। इन परिस्थितियों में बच्चों के पेशाब से झाग आना नॉर्मल हो सकता है।
डॉ. विकास बताते हैं कि अगर इन कारणों से बच्चों के पेशाब में झाग आ रहा है, तो यह बिल्कुल सामान्य स्थिति है। ऐसे में पेरेंट्स को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर यह झाग बार-बार और लगातार दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पेशाब में यूरिन आना बीमारी का संकेत होता है।
डॉ. विकास का कहना है कि बच्चे के पेशाब में झाग आने की समस्या 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक रहती है, तो पेरेंट्स को सावधान हो जाना चाहिए। इस स्थिति में बच्चों के पेशाब में झाग आने के पीछे प्रोटीन वजह हो सकता है। पेशाब में झाग प्रोटीन का आना (proteinuria) हो सकता है, जो किडनी से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत है। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों के पेशाब की इन बातों पर गौर करना चाहिए।
डॉक्टर बताते हैं कि बच्चे के पेशाब में झाग आए तो पेरेंट्स को उसे पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना चाहिए। पेशाब में झाग आने की स्थिति में 2 से 3 दिन तक निगरानी करें। यदि पेशाब का झाग बना रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपी टेस्ट कराना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।