
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 25, 2021 7:01 AM IST
Breastfeeding Vs Formula Feeding: शुरुआत में बच्चे को केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए, क्योंकि यह मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा रहता है। लेकिन डॉक्टरों द्वारा बच्चे को 6 महीने के लिए ही ब्रेस्ट फीड करवाना आवश्यक बताया गया है। लेकिन 6 महीने के बाद क्या आप अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए फॉर्मूला मैथड का प्रयोग कर सकती हैं? हमेशा आपके दिमाग में बॉटल से दूध पिलाने का ही विचार आता है लेकिन यह बात भी आपके दिमाग में जरूर आती होगी कि क्या फॉर्मूला फीडिंग आपके बच्चे के लिए लाभदायक और सुरक्षित होता है? आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि 6 महीने का बच्चा होने के बाद आपको उसे ब्रेस्ट फीड करवाना चाहिए या फॉर्मूला फीड और कौन सा है बेहतर?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों के लिए मां का दूध ही सबसे अधिक पौष्टिक होता है और इसी दूध से उन्हें सबसे अधिक लाभ मिल पाता है लेकिन फॉर्मूला दूध से भी बच्चे को थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है क्योंकि उसमें भी काफी पौष्टिक तत्त्व होते हैं।
अगर आप बच्चे को इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करने की बात करें तो मां का दूध ही बच्चे के लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक होता है लेकिन अगर आप 6 महीने के बाद बच्चे को फीड नहीं करवाना चाहती हैं तो आप फॉर्मूला फीड पर स्विच कर सकती हैं।
स्टडीज के मुताबिक अगर आप बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाना चालू रखती हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल से हर अन हेल्दी चीज को हटाना होगा। आपको स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहना होगा। इससे आपकी लाइफ की इच्छाएं बहुत सीमित रह जायेंगी। आपको अपने कैफ़ीन सेवन पर भी सीमा लगानी होगी।
अगर आप ब्रेस्ट फीड करवाती हैं तो आपके बच्चे के पास आपकी मौजूदगी होना आवश्यक है लेकिन अगर आप फॉर्मूला फीडिंग करवाती हैं तो बच्चे का पापा या अन्य व्यक्ति भी उसे फीड करवा सकता है और आप अपने अन्य काम कर सकती हैं।
अगर आपने प्रेग्नेंसी के बाद बहुत वजन बढ़ा लिया है तो आप वजन कम करने के लिए अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाना जारी रख सकती हैं। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी।
चाहे आप अपने बच्चे को खुद का दूध पिलाती हैं या फिर फॉर्मूला फीड करवाती हैं, विनिंग प्रक्रिया आवश्यक होती है और इसका अर्थ होता है कि बच्चे को एक समय के बाद दूध पिलाना बंद करना होता है।
निष्कर्ष
अगर आप अपनी इच्छाओं के अनुसार जीना चाहती हैं तो आप 6 महीने बाद बच्चे को फॉर्मूला फीड करवा सकती हैं नहीं तो ब्रेस्ट फीड भी जारी रख सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.