Iron Deficiency in Kids : बच्चों में आयरन की कमी के कारण, लक्षण, यूं करें आयरन की कमी पूरी

6 महीने से लेकर 3 साल के बीच के बच्चों में आयरन की कमी बहुत देखी जाती है। इसका मुख्य कारण शरीर को अच्छी तरह से पोषण न मिलना है। हालांकि, इससे बड़े बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। आयरन की कमी से बच्चों को एनीमिया रोग का सामना करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 19, 2019 6:59 PM IST

आयरन उन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है, जिसकी जरूरत शरीर को कई तरह की गतिविधियों के लिए पड़ती है। यह मुख्य रूप से लाल रक्त कोशिका के उत्पादन में अपनी भूमिका निभाता है। 6 महीने और 3 साल के बीच के बच्चों में आयरन की कमी (Iron Deficiency in Kids) बहुत देखी जाती है। इसका मुख्य कारण शरीर को अच्छी तरह से पोषण न मिलना है। हालांकि, इससे बड़े बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। आयरन की कमी (Iron Deficiency in Kids) से बच्चों को एनीमिया रोग का सामना करना पड़ सकता है।

क्या  है आयरन

आयरन एक खनीज है, जो हीमोग्लोबिन का एक अनिवार्य हिस्सा है। हीमोग्लोबिन शरीर के ऊतकों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए रक्त में ऑक्सीजन परिवहन के लिए जिम्मेदार एक प्रोटीन है।

बच्चों में आयरन की कमी के कारण

शरीर में पोषक तत्वों की कमी।

आयरन को अवशोषित करने के लिए शरीर की अक्षमता।

गाय के दूध का अधिक सेवन

फूड एलर्जी

आयरन की कमी के लक्षण

पीली त्वचा।

कमजोरी और थकान महसूस करना।

सिरदर्द और चक्कर आना।

चिड़चिड़ापन और ऊर्जा की कमी।

सांस लेने में कठिनाई।

वजन कम होना।

यूं करें बच्चों में आयरन की कमी दूर

-  शिशु को 6 महीने तक स्तनपान कराएं। यह आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। इम्यून सिस्टम के विकास में सहायता करता है।

-  बच्चा मां का दूध नहीं पीता है, तो डॉक्टर की सहायता से आयरन से भरपूर सप्लीमेंट के बारे में जानें और उसी के अनुसार बच्चे की डायट तय करें।

-  बच्चे को फल और सब्जी के जरिए भी आयरन दे सकते हैं। अधिक सेब, पालक और उन चीजों को खाने के लिए दें, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है।

Kids Bone Health : बच्चों की हड्डियां होंगी मजबूत, जब खिलाएंगी ये आहार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source