Baby names with alphabet J: जान्हवी हो या जेह, खूब पसंद किए जाते हैं J से शुरू होने वाले ये बेबी नेम्स

अगर आप भी अपने बच्चे का नाम ज अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट जो ज अक्षर से जुड़े हुए हैं। ( Baby Names Starting With Alphabet J )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 4, 2022 5:34 PM IST

Modern Baby Names Starting With Alphabet J: बच्चों के लिए नाम चुनते समय लोग कई बातों का ध्यान रखते हैं और विभिन्न तरीकों से बच्चे के लिए नाम खोजने का काम आगे बढ़ाते हैं। नामों की लिस्ट तैयार करने का एक तरीका यह भी है कि लोग किसी विशेष अक्षर से अपने बच्चे के लिए नामों की तलाश करें। जैसे जब बड़े भाई या बहन का नाम अ अक्षर से हो तो दूसरे बच्चे के लिए भी अ से शुरू होने वाले नामों पर ही सोच-विचार किया जाता है। वहीं, कुछ अक्षर ऐसे हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम हमेशा से पसंद रहे हैं। ऐसा ही एक अक्षर है  ‘ज’ या अंग्रेजी का J अक्षर,  जिससे जुड़े कई नाम इन दिनों ट्रेंड (Trending baby names) में हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम ज अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट जो ज अक्षर से जुड़े हुए हैं। (Modern Baby Names Starting With Alphabet J In Hindi)

ज से शुरु होने वाले  इन नामों पर हार जाएंगे दिल (Baby names starting with alphabet J with their meanings )

लड़कों के लिए J अक्षर के नाम

  • जुबिन (Jubin)- दयालु, दूसरों की मदद करने वाला
  • जीवन – जिंदगी, प्राण
  • जय - विजय
  • जिमित (Jimit) -दूसरों के हृदय को जीतने वाला
  • जसवीर (Jasveer)- विजेता
  • जलज (Jalaj)-कमल का फूल (Lotus)

लड़कियों के लिए J अक्षर के नाम

  • जबा-गुड़हल या जवाकुसुम (Hibiscus) का फूल
  • जूही-एक सफेद रंग का सुंदर फूल, जैस्मिन
  • जीवा (Jeeva) – जो अमर हो
  • जान्हवी- मां गंगा का एक नाम,जीवदायिनी
  • जन्या- जीवन
  • जयना- विजयी
  • जान्विका- देवी
  • जयनी- देवताओं की विशेष शक्ति
  • जयंतिका- देवी दुर्गा का एक नाम
  • जयिता- विजयी
  • जीविका  -जल, जीवन, पानी
  • झरना (Jharna)- पानी का स्रोत
  • झील-ठहराव और जीवन का प्रतीक

यह भी पढ़ें-

Priyanka Chopra Baby Name:यूनिक है प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम, 2 अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ा है यह नाम

Kajal Aggarwal Baby Boy: काजल अग्रवाल ने दिया बेटे को जन्म, मंगलवार को पैदा होनेवाले बच्चों के लिए हनुमान जी से प्रेरित सुंदर Baby Names

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source