
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 9, 2023 2:43 PM IST
Indian Baby Names Taking Birth Around Makar Sankranti: भारतीय पेरेंट्स के लिए यह बात बहुत मायने रखती है कि उनके बच्चों का नाम ऐसा हो जो सुनने में सबसे अलग तो लगे लेकिन, वह उनकी जड़ों, संस्कृति और परम्पराओं से भी जुड़ा हो। यही वजह है कि हमारे देश में लोग बच्चे की खुशखबरी का पता लगते ही उसके लिए नाम तलाशना शुरू कर देते हैं। भारत में बच्चों के नामों (Indian baby names) की लिस्ट तैयार करना एक ऐसा काम है जिसमें माता-पिता के साथ घर के सभी सदस्य भी हिस्सा लेते हैं। सब अपनी पसंद के अनुसार लड़कों के नाम (Baby boys names) और लड़कियों के नामों की लिस्ट (List of baby girls names) पहले से ही तैयार करके रखते हैं ताकि, जब बच्चे का जन्म हो तो वे उसे सबसे खूबसूरत नाम दें सकें।
मकर संक्राति का त्योहार (Festival Of Makar Sankranti) साल का पहला त्योहार होता है और यह त्योहार समृद्धि, खुशहाली और धन-संपदा से जुड़ा हुआ है। यह त्योहार सूर्य देवता समर्पित है क्योंकि इसी दिन सूर्य की उत्तरायण प्रक्रिया शुरू होती है। मकर संक्राति (Makar Sankranti) पर साल की सबसे अच्छी शुरूआत करने के भी मौके भी मिल सकते हैं क्योंकि, यह त्योहार लम्बे समय से मनाया जा रहा है। मकर संक्राति के साथ ही लोहड़ी (Lohri 2023), खिचड़ी और माघ बिहू (Magh Bihu) जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं। अगर आपके घर में भी अभी-अभी नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है या आपके बच्चे का जन्म मकर संक्रातिऔर लोहड़ी के आसपास होने वाला है तो आप अपने बच्चे के लिए सूर्य देवता, शरद ऋतु और समृद्धि से जुड़ा कोई सुंदर सा नाम दे सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नामों की लिस्ट जो ना केवल सुंदर और मींनिंगफुल हैं बल्कि ये सुनने में भी काफी मॉडर्न लगते हैं। (List of baby boy names in Hindi)
लड़कियों के लिए भी कई ऐसे सुंदर नाम हैं जो सूरज से जुड़े हुए हैं। ये सभी नाम सूर्य की विशेषताएं दर्शाते हैं। ये रहे कुछ ऐसे ही नाम और उनके अर्थ-