बढ़ रहा है बोर्ड एग्जाम का टेंशन, यूं करें दिनचर्या और खानपान में बदलाव नंबर आएंगे सौ में सौ

लगातार बैठकर पढ़ने से बचें। बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करें। एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 29, 2019 2:24 PM IST

बोर्ड का एग्जाम शुरू होने में बस एक महीना रह गया है। बच्चों में एग्जाम को लेकर काफी टेंशन भी बढ़ रहा होगा। पढ़ाई हुई नहीं, आधा सिलेबस याद करना बाकी है, अच्छे मार्क्स भी लाने का प्रेशर है। एग्जाम से पहले अक्सर बच्चों को ये सारी बातें सताने लगती हैं। ऐसे में पेरेंट्स को उनके सोने-जागने, खानपान आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तनाव लेने से कुछ नहीं होगा। इससे आपका पेपर खराब ही होगा, इसलिए अभी भी समय है जमकर सिर्फ पढ़ाई करना शुरू कर दें। एक महीना किसी दूसरे काम में ध्यान न दें। अपने खानपान का विशेष ध्यान दें।

दरअसल, एग्जाम में परीक्षा के दिन सामान्य दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस समय आपका मस्तिष्क अधिक सक्रिय होता है। ऐसे में अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता भी होती है ताकि दिमागी थकान, तनाव, सिरदर्द एवं अन्य समस्याओं से बचा जा सके।

कहीं आपका बच्चा तो नहीं करता स्मोकिंग, जानने और इस लत को छुड़ाने के लिए आजमाएं ये तरीके

परीक्षा के समय का बनाएं डाइट प्लान

- सुबह के नाश्ते में फलों, सूखे मेवों और जूस का सेवन करें। दही, ओटमील, अंडा, दूध, अंकुरित अनाज का सेवन भी आप कर सकते हैं। इससे दिमाग को ऊर्जा मिलने के साथ ही दिमाग सक्रिय रहेगा।

- सफेद ब्रेड, कुकीज, केक, कोल्ड ड्रिंक, शुगर युक्त चीजों और तेल व मासलेदार पदार्थों से दूरी बनाए रखें। य‍ह आलस्य पैदा कर आपके दिमाग की क्षमता को प्रभावित करते हैं।

- तरल पदार्थों का अधि‍क से अधि‍क सेवन करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए आप समय-समय पर पानी, जूस, सूप, छाछ, लस्सी, नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे दिमाग में स्फूर्ति बनी रहेगी।

- परीक्षा के दिनों में सलाद व सब्जियों का भरपूर सेवन करें। इसके साथ ही एक गाजर और पत्ता गोभी के लगभग 50-60 ग्राम अर्थात 10-12 पत्ते काटकर, इस पर कटा हुआ हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च का पावडर और नींबू का रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर स्नैक्स के रूप में खाएं।

exam stress relief tips for students1 परीक्षा के तनाव से कैसे बचें। © Shutterstock.

परीक्षा के तनाव से ऐसे पाएं छुटकारा

अभी से पढ़ना शुरू करें- सोचें नहीं, इससे तनाव अधिक बढ़ेगा। इससे आपके परीक्षा के परिणामों पर असर पड़ेगा। सोचना छोड़कर पढ़ना शुरू करें दें। उन विषयों पर ध्यान दें, जिनमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। योजना बनाएं।

टाइम टेबल बनाएं- समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें और बीच-बीच में ब्रेक लें। टाइम टेबल के अनुसार पढ़ें। हर एक-दो घंटे बाद दस मिनट का ब्रेक लें। इससे मूड और दिमाग दोनों ही फ्रेश होगा।

ब्रेक लें - आप निश्चित समय तक पढ़ सकते हैं, इसके बाद आपको ब्रेक लेने की जरूरत होती है। छोटे ब्रेक लें, इस समय में अपने दोस्तों के साथ बातचीत करें, कॉफी पिएं। आप सुबह उठकर एक्सरसाइज करें। सीढ़ी-चढ़ने उतरने जैसा व्यायाम करें।

जानें, दस वर्ष तक के बच्चों के लिए कितनी नींद है जरूरी

चलें-फिरें और व्यायाम करें : लगातार बैठकर पढ़ने से बचें। बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करें। एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें : सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (processed foods), रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, चीनी से युक्त स्नैक्स खाने से तनाव बढ़ता है। इनकी बजाय ताजा फल और सब्जियां, अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। इनका सेवन करें।

आराम भी करना है जरूरी : छात्र अक्सर पूरी रात बैठ कर पढ़ते रहते हैं। इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ता है। परीक्षा के दौरान दिमाग को आराम देने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।

बच्चों को नहीं दे पा रहे हैं समय, तो इन 7 तरीकों को जरूर आजमाएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.