बच्चों के खिलौनों में कीटाणु कई-कई घंटों तक छुपे रह सकते हैं। इसीलिए यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे के खिलौने नियमित साफ करती रहें। लेकिन यह नियमित अवधि क्या होनी चाहिए? मैंने कुछ बच्चों की मम्मियों से बात की और पता किया कि वे अपने 2-5 साल के बच्चों के खिलौनों की कब और कितने समय बाद सफाई करती हैं। तो मुझे मिले ये ज़वाब-
सॉफ्ट टॉयज़- रोशनी जिनकी बेटी 3 साल की होनेवाली है उन्होंने कहा कि, 'मेरी बच्ची के पास बहुत से खिलौने ऐसे हैं जो कपड़े से बने हैं। इसी तरह कठपुतलियां भी कई बच्चों के पास होती हैं। उन्हें साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है 3-4 दिनों बाद या आपका बच्चा उनसे कितना खेलता है उस हिसाब से उन्हें वॉशिंग मशीन में डालकर धोना चाहिए।"
प्लास्टिक और लकड़ी के खिलौने- स्मिता ने बताया कि, "मैं प्लास्टिक और लकड़ी के खिलौनों को रोज़ पोंछकर साफ करती हूं। वेट वाइप्स या गीले कपड़े से खिलौनों को साफ करती हैं। मेरी बच्ची को ब्लॉक्स और कारों के साथ खेलना पसंद हैं । जिन्हें मैं दिन में दो बार पोंछती हूं और हफ्ते में एक बार धोती हूं। सफाई के लिए मैं साबुन और पानी के घोल में डुबोकर थोड़ी देर बाद पानी से धो देती हूं।"
बॉल, फ्रीबी या सैंड टूल्स- "ऐसे खिलौने जिनसे बच्चा ज़्यादातर बाहर खेलता है। उन्हें हर बार इस्तेमाल के बाद धोना चाहिए। इसलिए पार्क से लौटने के बाद नहाते समय मैं खिलौनों को भी पानी से साफ कर देती हूं।" अभिलाषा ने बताया।
फर वाले खिलौने– "मेरे ख्याल से फर या बालों वाले खिलौनों की साफ –सफाई सबसे मुश्किल काम है। चूंकि इन कपड़ों को धोना और सुखाना झंझटभरा काम है इसलिए बहुत से लोग इनकी सफाई से बचते रहते हैं। वैसे इसका एक तरीका है कपड़ों से बने सॉफ्ट टॉयज़ खरीदना। या फिर आप आपके बच्चे के पसंदीदा टेड्डी बेअर को प्लास्टिक के पैकेट में बंद करके भी रख सकती हैं।" अनिता ने सलाह देते हुए कहा।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.