... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : May 26, 2020 8:12 PM IST
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 हेल्दी फूड्स
Immunity Booster Foods for Kids : शुरुआती दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर होती है। इसलिए उन्हें सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्या जल्दी और बार-बार होती रहती है। ठंड का मौसम हो या गर्मी का, किसी भी मौसम में बच्चों को खांसी, बुखार, सर्दी, गले में खराश, पेट दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। अपने बच्चों को हेल्दी चीजें खिलाएं, ताकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Booster Foods for Kids) बेहतर बनी रहती है। ऐसा करने से वो जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते हैं। इस समय कई खतरनाक बीमारियां काफी तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चों के खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। उनकी डायट में माता-पिता को इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स शामिल करने चाहिए। ऐसे में नीचे बताए गए कुछ इम्यूनिटी (Kids Immunity) बढ़ाने वाले फूड्स या आहार को उन्हें जरूर खिलाएं।
बच्चों की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स खूब खिलाएं । (Immunity booster diet) मिल्क शेक, स्मूदी और फ्रूट योगर्ट इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। हर दिन उन्हें दूध और दही दें।
मशरूम भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए। मशरूम में विटामिन डी, एंटीऑक्सीडेंट होता है। मशरूम बच्चों का पसंद हो, तो इसकी सब्जी या सूप पीने के लिए भी दे सकती हैं।
ड्राई फ्रूट्स में आप उन्हें बादाम, काजू, अखरोट दे सकती हैं। ये सभी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के मुख्य स्रोत होते हैं। इनसे इम्यूनिटी भी दुरुस्त होती है।
विटामिन सी युक्त आहार (Vitamin C)
विटामिन सी युक्त फलों के सेवन से भी इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। विटामिन सी बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करता हैं। इन दिनों अमरूद खूब मिल रहा है, बच्चों को यह फल जरूर खिलाएं। इससे उनका पेट भी साफ रहेगा। इसके साथ ही जामुन, चेरी, आड़ू, टमाटर, नींबू, संतरा आदि भी विटामिन सी के मुख्य स्रोत होते हैं। विटामिन सी शरीर के ऊतकों के विकास और मरम्मत में मदद करता है। विटामिन सी इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखकर जल्दी घाव भरने, हड्डियों और दांतों को मजबूती देकर, उन्हें कमज़ोर होने से बचाता है।
शरीर की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी क्षमता को बढ़ाने में हल्दी मदद करती है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक हेल्दी घटक होता है, जो मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। बच्चों को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने के लिए दें। इससे उन्हें सर्दी-जुकाम, किसी भी तरह का इंफेक्शन भी कम होगा।
भारत में हर साल 10% बच्चों की इस बीमारी से हो जाती है मौत, जानें क्या है ये रोग और इसकी वजह
आपका बच्चा बार-बार पटक रहा है सिर? जानें, इसके कारण और बचाव के उपाय
उम्र के हिसाब से कराएं बच्चों को एक्सरसाइज, जानें किस उम्र में कौन सा व्यायाम है जरूरी
Feed Eggs To Baby : जानिए अपने शिशु को कब और कैसे खिलाएं अंडे?