Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How to Deal with Stubborn Kids: क्या आपका बच्चा भी जिद्दी है? कई पेरेंट्स जिद्दी बच्चे को सही तरीके से समझाने में कामयाब होते हैं। लेकिन, ज्यादातर पेरेंट्स अपने जिद्दी बच्चे पर गुस्सा करते हैं या फिर उसे डाटने लगते हैं। इतना ही नहीं, कुछ पेरेंट्स तो इस स्थिति में बच्चों को नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। जबकि ऐसा करना बिल्कुल गलत है। क्योंकि इससे बच्चे की भावनाओं को आहत पहुंचती है। इससे बच्चे को मानसिक तनाव हो सकता है और वह आपको लेकर अपने मन में गलत धारणाएं बना सकता है। इसलिए जिद्दी बच्चों के साथ थोड़ा अलग तरह से डील करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आइए, आज इसी मौके पर जानते हैं जिद्दी बच्चे को कैसे ठीक करें?
अगर आपका बच्चा किसी चीज के लिए बार-बार जिद्द करता है, तो इस स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें। कई बार इस स्थिति में माता-पिता गुस्सा करने लगते हैं। इससे बच्चे को लगता है कि आप उसकी बातों को टाल रहे हैं और आप उसे महत्व नहीं दे रहे। इसलिए आप बच्चों की बातें सुनें और फिर उसे समझाएं। इससे बच्चा आपकी फीलिंग भी समझेगा और शांत रहेगा।
कई बार जब बच्चे कुछ चीज की मांग करते हैं, तो पेरेंट्स उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इसलिए आप उनकी बात को शांति से सुनें और फिर उसे बताए कि आप अभी उसकी जिद्द को पूरी क्यों नहीं कर रहे हैं। इससे बच्चे की भावनाओं का सम्मान होगा और वह बात को जरूर समझेगा।
कई बार जब बच्चे किसी चीज की मांग करते हैं, तो माता-पिता उन्हें दूसरे बच्चों के साथ कंपेयर करने लगते हैं। वह कहने लगते हैं, वो बच्चा तो अपने माता-पिता की बातें सुनता है, वह तो किसी चीज की मांग नहीं करता है, वह काफी अच्छा बच्चा है। लेकिन, तुम हर वक्त कुछ न कुछ मांगते रहते हो। बच्चों को इस तरह से बिल्कुल न कहें। ये बातें बच्चे के दिल को गहरी ठेस पहुंचा सकती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।