
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 26, 2021 8:12 PM IST
बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए आज से एम्स दिल्ली में स्क्रीनिंग शुरु होगी।
जैसा की हम जानते हैं की कोरोना वायरस ने हम सभी की जिंदगियों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इस दौरान जो भी बच्चे पैदा हुए हैं उनकी बहुत सी वैक्सीनेशन होनी रह गई है। इसके पीछे का कारण या तो अस्पतालों में लगी संक्रमित लोगों की भीड़ को मान सकते हैं या घर वालों का संक्रमित होने के डर के कारण अस्पताल न जाना। यदि आपके बच्चे की भी वैक्सीनेशन मिस हो गई है तो विशेषज्ञ उसे रिकवर करने के लिए 'कैच-अप वैक्सीन' लगवाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या है यह 'कैच-अप वैक्सीन' और इसके क्या फायदे होते हैं? आइए जानते हैं।
यह एक ऐसी वैक्सीन होती है जिसका प्रयोग तब किया जाता है जब आपने सुझाए गए समय में वैक्सीन न लगवाई हो। यह उन लोगों को लगाई जाती है जिन्होंने अपनी वैक्सीन समय पर नही लगवाई है या उसके किसी डोज को मिस कर दिया है। जब से लॉकडाउन खत्म हुआ है बच्चों के माता पिता जल्द से जल्द अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाना चाहते हैं क्योंकि इस महामारी ने हम सब को वैक्सीन लगवाने का महत्त्व समझा दिया है। यदि आप अपने बच्चों को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो उनका समय से टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है। बच्चों की वैक्सीनेशन (Childhood Vaccination) करवाने से उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है और यह आपको बहुत सी बीमारियों जैसे चिकनपॉक्स, न्यूमोनिया आदि से बचा सकती हैं।
अब जबकि भारत में हेल्थ केयर सुविधाएं दोबारा से नॉर्मल हो रही हैं तो एक्सपर्ट्स कह रहे हैं की आपको अभी अपने बच्चों की वैक्सीनेशन शुरू करवा देनी चाहिए, ताकि वह बीमारियों से दूर रह सकें। क्योंकि जैसे-जैसे वायरस फैलता जा रहा है आपको अपने बच्चों की वैक्सीन जरूर लगवा लेनी चाहिए ताकि उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
बच्चों के लिए भी वैक्सीन लगवानी उतनी ही जरूरी हो जाती है जितनी किसी बड़े को कोई बीमारी होने पर वैक्सीन लगवाना जरूरी होता है। 'कैच-अप वैक्सीन' आपको कुछ बीमारियों से उम्र भर के लिए भी बचाती है इसलिए यदि आपने कोई वैक्सीन मिस भी की है तो आप इसे लगवा सकते हैं।
'कैच-अप वैक्सीन' के लिए कोई उम्र फिक्स नही की गई है। आप इसे किसी भी उम्र से फिर से चालू कर सकते हैं। फिलहाल ओपीडी में 30% 'कैच-अप वैक्सीन' के केस देखे जा रहे हैं। यदि आपके बच्चे ने भी लॉकडाउन के कारण अपनी वैक्सिन मिस की है तो अब आप शुरू कर सकते हैं।