... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : May 9, 2019 7:21 PM IST
नई मां को कई बार यह पता नहीं होता कि बच्चे की सेहत के लिए क्या सही है और क्या नहीं। ऐसे में कई बार वे ऐसी चीजें खा लेती हैं, जो बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। ©Shutterstock.
इन दिनों मौमस बदल चुका है। गर्मी को दूर भगाने के लिए कुछ ऐसे स्वाद सभी पसंद करते हैं, जो जायका तो बदले ही स्वास्थ्यकर भी हों। फिर चाहें वे खट्टे फल हो या पुदीने की चटनी। पर क्या आप जानती हैं कि जो हमारी और आपकी सेहत के लिए अच्छा है, वह अभी नन्हें बेबी की सेहत के लिए ठीक नहीं है। बच्चों का पाचन तंत्र बहुत कमजोर होता है। जो बच्चे ब्रेस्टफीड ले रहे होते हैं, उनके लिए जरूरी है कि उनकी मां अपने खानपान में भी विशेष अहतियात बरते। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को नहीं खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है बच्चों में गुस्सा, किस तरह करें इसे काबू
बच्चे की सेहत पर करता है असर
गर्भावस्था के दौरान ही नहीं गर्भवस्था के बाद स्तनपान में भी महिलाओं को खान-पान का अधिक ध्यान रखना जरूरी है। स्तनपान के दौरान आप जो खाती हैं उसके न्यूट्रिशंस आपके शिशु भी स्तनपान के जरिये ग्रहण करते हैं। इसलिए जरूरी है कि स्तनपान के दौरान जंक फुड तो बिल्कुल भी ना खाएं। साथ ही इन चीजों से भी दूरी रखें क्योंकि इससे शिशु को कब्ज, पेट दर्द व अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – गर्भवती महिलाओं को रहता है नौकरी से निकाले जाने का डर : शोध
पुदीने की चटनी
पुदीने की चटनी के बिना खाना, खाना पसंद नहीं है तो भी अब पुदीने की चटनी के बिना खाना, खाना पड़ेगा। क्योंकि पुदीना मिल्क प्रोडक्शन में कमी करता है। इसलिए स्तनपान के दौरान पेपरमिंट चाय और पुदीने की चटनी या पुदीने का पानी बिल्कुल ना पीएं।
यह भी पढ़ें – महिलाओं की मौत और संक्रमण का एक बड़ा कारण है असुरक्षित गर्भपात : विशेषज्ञ
खट्टे फल में अम्ल
खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक होता है जिससे दूध में अम्ल अधिक बनने लगता है। इससे बच्चे का पेट खराब हो जाता है, साथ ही वे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। इसलिए स्तनपान के दौरान खट्टे फल बिल्कुल भी ना खाएं। विटामिन सी के लिए खट्टे फल की जगह पपीता खाएं।
कॉफी ना पीएं
कॉफी पीने की शौकिन हैं और गर्भवस्था के बाद जीभर कर कॉफी पीना चाहती है तो कुछ दिन और रुक जाइए। क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन दूध में मिल जाती है जिससे शिशु को चिड़चिड़ाहट और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
चॉकलेट में भी कैफीन
चॉकलेट, कॉफी की कैफीन से ही तैयार किया जाता है। स्तनपान के दौरान चॉकलेट ना खाएं। भले ही इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है लेकिन कैफीन की कम मात्रा भी शिशु को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।
लहसुन की गंध
लहसुन गर्म करता है जो शिशु के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि शिशुओं को लहसुन की गंध पसंद नहीं आती। लहसुन की गंध आपके लहसुन खाने के दो घंटे बाद तक भी दूध में रहती है। इसलिए इस दौरान लहसुन ना ही खाएं तो बेहतर है।