Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Drinks For Dehydration: गर्मियों में बच्चा पानी नहीं पीता तो करें ये 4 काम, न डिहाइड्रेशन होगा और न कमजोरी आएगी

पेरेंट्स होने के नाते आपकी ये जिम्‍मेदारी बनती है कि किसी भी तरह से बच्‍चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जाए। ये हैं बच्‍चों को हाइड्रेट (Drinks For Dehydration) रखने के बेस्‍ट तरीके-

Drinks For Dehydration: गर्मियों में बच्चा पानी नहीं पीता तो करें ये 4 काम, न डिहाइड्रेशन होगा और न कमजोरी आएगी
अगर बच्‍चा सादा पानी पीने से मना करता है तो आप बच्‍चों को शरबत पिला सकते हैं.

Written by Rashmi Upadhyay |Published : July 20, 2021 9:59 AM IST

क्‍योंकि मानसून के दौरान कई तरह की बीमारियों और संक्रमण (Diseases And Infections In Monsoon) का खतरा बढ़ जाता है इसलिए डॉक्‍टर कहते हैं कि बरसात में खूब पानी पीना चाहिए। अगर आप सादा पानी नहीं पी पा रहे हैं तो आप इसकी जगह जूस, नींबू पानी, लस्‍सी, ठंडाई, शरबत या स्‍मूदी आदि पी सकते हैं। मतलब कि किसी भी तरह से शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर इस दौरान सही मात्रा में पानी नहीं पिया जाए तो डिहाइड्रेशन (Dehydration) के साथ ही पाचन संबंधी कई समस्‍याएं (Digestive Problems) होने लगती हैं। बड़े लोग तो इस बात को समझ जाते हैं लेकिन बच्‍चों को ये चीज समझाना बहुत मुश्किल हो जाता है। बच्‍चे अक्‍सर पानी पीने से आनाकानी करते हैं। लेकिन पेरेंट्स होने के नाते आपकी ये जिम्‍मेदारी बनती है कि किसी भी तरह से बच्‍चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जाए। लेकिन कैसे? अगर आपका बच्‍चा भी पानी पीने से मना करता है या बहाने बनाता है तो आज हम बच्‍चों को हाइड्रेट रखने के ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे बच्‍चा मना भी नहीं करेगा और उनके शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाएगी।

summer drinks for kids, healthy summer drinks for children, healthy drinks, refreshing summer drinks, buttermilk, coconut water, lemonade, watermelon juice

बच्‍चों को शरबत पिलाएं

अगर बच्‍चा सादा पानी पीने से मना करता है तो आप बच्‍चों को शरबत पिला सकते हैं। क्‍योंकि शरबत में फ्लेवर होता है और ये स्‍वाद में मीठा भी होता है इसलिए बच्‍चे इसे मना नहीं करेंगे। आप बच्‍चों को 1 ग्‍लास पानी के बदले 1 ग्‍लास शरबत ऑफर कर सकते हैं। इससे होगा ये कि शरबत के साथ बच्‍चा ज्‍यादा मात्रा में शुगर कन्‍ज्‍यूम नहीं कर पाएगा। लेकिन अगर बच्‍चा सादा पानी बिल्‍कुल नहीं पीता है तो आप उन्‍हें दिन में 3-4 ग्‍लास शरबत पिला सकते हैं।

Also Read

More News

लस्‍सी या छाछ पिलाएं

लस्‍सी मीठी होती है इसलिए बच्‍चों को ये बहुत पसंद आती है। आप लस्‍सी को टेस्‍टी और हेल्‍दी बनाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। इसके अलावा छाछ का ऑप्‍शन भी बहुत अच्‍छा है। छाछ में काला नमक और हरा धनिया डालकर ये काफी कलरफुल हो जाती है जिससे बच्‍चे आकर्षित होकर जल्‍दी पी लेते हैं। इसके अलावा दही में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी ऑक्‍सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्‍व होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्‍चों को सब्जियां खिलाएं

क्‍या आप ये बोल रहे हैं बच्‍चा जैसे पानी नहीं पीता है वैसे ही सब्जियां भी नहीं खाता है? तो सुनिए आपको बच्‍चे को कोई एक सब्‍जी नहीं बल्कि कई सारी सब्जियां एकसाथ बनाकर खिलानी है। जब बच्‍चे अपनी प्‍लेट को कलरफुल देखते हैं तो जल्‍दी से सब खत्‍म कर देते हैं। आप बच्‍चों के लिए मटर, आलू, ब्रोकली, शिमला मिर्च, बंद गोभी, टमाटर और प्‍याज की मिक्‍स सब्‍जी बना सकते हैं। सब्जियां खाने से बच्‍चा हाइड्रेट रहता है और इम्यूनिटी व पाचन तंत्र भी बूस्‍ट होता है।