1.5 साल की उम्र में बच्चा नहीं छोड़ा का ब्रेस्टफीड? इन टिप्स से छुड़ाएं ये आदत

How to wean a child from breastfeeding : बच्चे की ब्रेस्टफीडिंग की आदत को छुड़वाना आसान नहीं होता है। ऐसे में अक्सर माताएं परेशान रहती हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ टिप्स-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 9, 2026 10:21 AM IST

How to wean breastfeeding for daycare : हेल्थ एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि करीब 6 महीने तक न्यूबोर्न बेबी को मां का दूध पिलाना चाहिए। यह बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, कई बार बच्चे  डेढ़ से 2 साल के बाद भी मां का दूध पीना नहीं छोड़ते हैं। जबकि बच्चे की बढ़ती उम्र में उसके विकास के लिए ज्यादा खाने की जरूरत होती है, लेकिन ब्रेस्टफीडिंग पर आश्रित रहने की वजह से बच्चा अच्छे से नहींखा पता है, जिससे उसका विकास बाधित होता है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग बंद करवाना जरूरी हो जाता है। लेकिन बच्चा बहुत कोशिशों के बाद भी ब्रेस्टफीड करना नहीं छोड़ पाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप बच्चों के स्तनपान की आदत को छुड़ा सकते हैं।

एक ही दिन में नहीं छूटेगी ब्रेस्टफीडिंग, इस बात को समझें

कई मांएं ये सोचती हैं कि बच्चे आसानी से ब्रेस्ट फीडिंग छोड़ देंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है। दरअसल, जितना मुश्किल बच्चों को दूध पिलाने की आदत डालना होता है, उतनी ही मुश्किल बच्चों की ब्रेस्टफीडिंग को छुड़वाने में भी होती है। ऐसे में थोड़ा सब्र रखें, क्योंकि यह आदत सिर्फ एक दिन में नहीं छुटती है।

बच्चे के स्तनपान की आदत को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

कड़वी चीजों का उपयोग

आपने अक्सर कई महिलाओं को देखा होगा कि वे अपने बच्चों की स्तनपान की आदत को छुड़ाने के लिए अपने ब्रेस्ट पर नमक, करेले के जूस या फिर नीम का रस लगाती हैं। ताकि इस तरह के टेस्ट को चखकर बच्चा ब्रेस्टफीडिंग छोड़ दें। ऐसा करने से कई बार बच्चा मां का दूध पीना छोड़ देता है, लेकिन याद रखें कि ब्रेस्ट पर कोई ऐसी चीज न लगाएं, जो बच्चे को नुकसान पहुंचाए।

अलग सुलाने की कोशिश करें

अगर आप अपने बच्चे की ब्रेस्टफीडिंग की आदत को छुड़वाना चाहती हैं, तो इसके लिए बच्चे को अपने से अलग सुलाने की कोशिश करें। क्योंकि बड़े होते समय बच्चा सिर्फ आदत की वजह सेमां का दूध पीता है। ऐसे में उसे अपने पति या परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास सुलाना शूरू करें, ताकि उसकी आदत छुट जाए।

समय कम करें

बच्चे को दोपहर में सबसे कम रुचि होती है मां का दूध पीने में। इसलिए बच्चे को दोपहर में अपना दूध न पिलाएं। इसकी जगह फॉर्मूला मिल्क या गाय का दूध पिलाएं। या फिर आप ऐसे समय पर बच्चे को बाहर घुमाने ले जा सकती हैं, ताकि बच्चे का ध्यान भटक जाए।

धीरे-धीरे ब्रेस्टफीडिंग कम करें

बच्चे को सुबह और रात में मां का दूध पीना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। उस समय भूख भी लगती है। ऐसे में बच्चे को रात और सुबह के समय का दूध पिलाना सबसे बाद में बंद करें। इसके अलावा, अगर आपका बच्चा बीमार है, तो उसे दूध पिलाना बंद न करें। अगर आप बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाना छोड़ती हैं, तो यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

Highlights

  • ब्रेस्टफीड को धीरे-धीरे छुड़ाने की कोशिश करें।
  • बच्चों को अपने से अलग सुलाने की कोशिश करें।
  • अचानक से ब्रेस्टमिल्क न छुड़ाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source