छोटे बच्चे पेट में गैस की वजह से रातभर कर सकते हैं परेशान, इन तरीकों से करें उनका इलाज

How to Treat Gas Problem in Toddler:  छोटे बच्चों को गैस की परेशानी होने पर आप उनका इलाज कुछ आसान से उपायों को जरिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 27, 2023 1:29 PM IST

How to Treat Gas Problem in Toddler: बच्चे जब छोटे होते हैं, तो उनकी कई परेशानियों को समझ पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में बच्चे काफी ज्यादा रोते हैं और अपनी नींद के साथ-साथ आपकी नीं भी खराब करते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चों की हर एक छोटी से छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि आप उनकी परेशानी का अंदाजा लगा सकें। कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जिसकी वजह से बच्चे रात के समय काफी परेशान हो सकते हैं। इन स्थितियों में पेट में गैस बनना शामिल है। जी हां, पेट में गैस बनने की वजह से कुछ बच्चे काफी ज्यादा रोते हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूर बातों का ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं बच्चों में गैस बनने की परेशानी को कम करने क्या हैं उपाय?

नवजात शिशु को गैस की प्रॉब्लम कैसे करें कम? - Toddler Gas Relief Home Remedy

परामर्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि  बच्चों को गैस की परेशानी होने पर उन्हें अधिक दवाएं न दें। आप नैचुरल तरीकों से उनका इलाज करें। इसके लिए आप कुछ निम्न उपायों का सहारा ले सकते हैं, जैसे-

बच्चे को कराएं बाइसाइकिल मोशन

अगर आपके बच्चे को पेट में गैस की परेशानीरहती है, तो इस स्थिति में उन्हें कुछ देर के लिए बाइसाइकिल मोशन कराएं। इसके लिए उन्हें पीठ के बल लिटाएं। इसके बाद उनके पैरों को पकड़कर साइकिल के पहिए की चलाएं। ऐसा करने से बच्चे को गैस की परेशानी कम होगी। साथ ही बच्चे के पेट में जमा गैस भी बाहर निकल जाएगा, जिससे उन्हें काफी हल्का महसूस हो सकता है। 

बच्चे को कराएं गर्म पानी से स्नान

अगर आपका बच्चा रातभर पेट में गैस की परेशानी से रो रहा है, तो उन्हें गर्म पानी से नहाएं। दरअसल, पेट में गैस की वजह से बच्चे को काफी दर्द महसूस होता है। ऐसे में बच्चा रातभर परेशान हो सकता है। ऐसे में आप जब उन्हें गर्म पानी से नहाते हैं, तो उन्हें पेट दर्द से काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए एक टब में गर्म पानी रखें। इसमें कुछ देर के लिए बच्चे को बिठाएं। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा। 

दूध में बुलबुला न रहने दें

अगर आप अपने बच्चे को बोतल वाला दूध देते हैं, तो उन्हें गैस की परेशानी अधिक होती है। ऐसे में जब भी उन्हें बोतल या फिर गिलास में दूध दें, तो सबसे पहले दूध में गैस को चेक करें। साथ ही निप्पल को भी गैस से फ्री करें। इससे उनके पेट में कम गैस जाएगा और उन्हें कम गैस बनेगी। 

गर्म सिंकाई

बच्चे के पेट मैं गैस बनने की परेशानी को कम करने के लिए आप उनके पेट की गर्म सिंकाई कर सकते हैं। गर्म सिंकाई करने से बच्चे को गैस से आराम मिलेगा। साथ ही काफी राहत पा सकते हैं। 

पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा परेशानी महसूस कर रहा है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.