अपनी शरारत से बच्चे दूसरे के सामने कर रहे हैं शर्मिंदा? इस तरह सिखाएं उन्हें मैनर्स

बच्चों के असभ्य और शरारती व्यवहार के कारण, अधिकतर मां-बाप को दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके बच्चे भी ऐसे हैं, तो सही मैनर्स रहने का तरीका समझाएं। ऐसे में आप एक आइडल मां-बाप बन सकेंगे। आइए आज जानते हैं अपने बच्चे का व्यवहार कैसे करें (Good Manners Tips for child) कुशल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 30, 2020 2:38 PM IST

Good Manners Tips for child : शरारती बच्चों के कारण मां-बाप को लोगों के सामने कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या तब अधिक होती है, जब बच्चा किसी रिश्तेदार या फिर किसी के घर जाता है। बच्चों के असभ्य व्यहार का जिम्मेदार अक्सर मां बाप को ठहराया जाता है। उनकी परवरिश पर दोष दिया जाता है, इसलिए अगर आपके बच्चे का शुरुआती व्यवहार ठीक नहीं है, तो उन्हें सुधारने की कोशिश (Good Manners Tips for child) करें। अपने बच्चों को समझाएं कि कैसे मैनर्स से रहा जाता है और दूसरों के सामने किस तरह का व्यवहार करना सही होता है। ऐसे में आप एक आइडल मां-बाप बन सकेंगे। आइए आज जानते हैं अपने बच्चे का व्यवहार कैसे करें (Good Manners Tips for child) कुशल?

खाना खाने का सिखाएं सही तरीका

कई बच्चों को देखा गया है कि वे टीवी देखते हुए, बिस्तर पर लेटकर या फिर खेलते-खेलते खाना खाते हैं। बच्चों की इन आदत को मां-बाप इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि चलो किसी तरीके से तो वे खा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि बच्चों की ये आदत आगे चलकर आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। ऐसे में अपने बच्चों को खाना खाने का सही तरीका सिखाएं।

अगर आप उनके खाने की आदत में बदलाव नहीं करते हैं, तो पार्टी और फंक्शन में खाते समय उन्हें समझ ही नहीं आएगा कि आखिर वे कैसे खाएं, ऐसे में आपको शर्मिंदगी महसूस हो सकती है।

झगड़ों से रखें दूर

जहां पर अधिक बच्चे होते है, वहां पर खेल-मस्ती के साथ-साथ लड़ना-झगड़ना और तोड़-फोड़ होना स्वाभाविक है। ऐसा करने से बच्चों को काफी मजा आता है। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं, वहां पर आपका बच्चा अगर दूसरे बच्चे से झगड़ता है या फिर उसे मार देता है, तो इससे आपके परवरिश पर भी सवाल खड़े हो जाते हैं, जिससे आपको शर्मिन्दगी झेलनी पड़ती है। इसके बच्चों को हमेशा लड़ाई-झगड़े से दूर रखें और दूसरों के साथ डिसिप्लिन में रहना सिखाएं।

घर में रखें अच्छा माहौल

अपने बच्चों को घर के नकारात्मक माहौल से दूर रखें। अगर आपके घर में नकारात्मक माहौल रहता है, तो इससे बच्चे के स्वभाव पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर माता-पिता आपस काफी लड़ते-झगड़ते हैं या फिर बच्चे को हमेशा डांटते हैं, तो इससे बच्चे के स्वभाव पर इसका असर पड़ेगा। ऐसा करने से आपका बच्चा लड़ना-झगड़ना और त्वरित प्रतिक्रिया देना सीख सकता है। इसलिए अगर माता-पिता कभी भी अपने बच्चे के सामने ना लड़ें।

ज्यादा फटकार ना लगाएं

बच्चों को कभी भी अधिक डांटे या फटकार ना लगाएं। अगर आपका बच्चा किसी वजह से गलत बर्ताव कर रहा है, तो उसे प्यार से समझाने की कोशिश करें। बच्चा अगर बदतमीजी कर रहा है, तो उसे तुरंत डांटे, लेकिन उसकी गलती का एहसास कराने के लिए उन्हें प्यार से समझाएं और आगे से ऐसा बर्ताव ना करने के लिए कहें।

बच्चों के लिए भी जरूरी है योगाभ्यास, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल

बाहर का बेबी फूड बच्चों के लिए हो सकता है हानिकारक, इस तरह तैयार करें शिशु आहार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.