Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Newborn Take Care Tips: सर्दियों में शरीर की कमजोर इम्यूनिटी और ठंडा मौसम व्यक्ति को बीमार बना देता है। इस मौसम में बच्चे, युवा हों या बुजुर्ग सभी को बीमार होने का डर बना रहता है। लेकिन, सदियों में सबसे ज्यादा खतरा नवजात शिशु को रहता है। इस मौसम में हल्की-सी ठंड भी नवजात शिशु को बीमार कर सकती है। इसलिए पेरेंट्स को सर्दियों में अपने नवजात शिशु का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में नवजात शिशुओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें- फ्लू, सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन, रैशेज, बंद नाक, छींकना, बुखार आदि हो सकते हैं। दरअसल, नवजात शिशुओं की इम्यूनिटी वीक होती है और हवा में नमी भी कम होती है, इससे श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए सही देखभाल बहुत जरूरी है।
सर्दियों में आपको अपने नवजात शिशु को ऊनी कपड़ों में अच्छी तरह से लपेटकर रखना चाहिए। शिशु को दस्ताने, टोपी, जुराब सभी चीजें पहनाएं ताकि बच्चे को ठंड बिल्कुल न लगे। शिशु को ऊनी टोपी से सिर में खुजली हो सकती है, इसलिए आप कॉटन की टोपी पहना सकते हैं। इससे शिशु को खुजली और ठंड दोनों नहीं लगेगी। ठंड से बचाने के लिए शिशु को जैकेट और स्वैटर पहनाकर रखें। इससे नवजात शिशु को काफी हद तक ठंड से बचाया जा सकता है।
इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय युवाओं को ही नहाने में काफी मुश्किल लगती है। फिर नवजात शिशु को कैसे नहलाया जा सकता है। नवजात शिशु को रोजाना नहलाने से ठंड पकड़ सकती है। इसलिए आप अपने शिशु को साफ और क्लीन रखने के लिए उसे स्पंज से नहला सकते हैं। उसके गर्दन, जांघ और हाथ-पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद बच्चे को अच्छी तरह से पोंछ लें और उसे सारे गर्म कपड़े पहनाएं।
नवजात शिशु को ठंड से बचाने के लिए गुनगुने तेल से मालिश करना बहुत जरूरी है। आपको अपने शिशु की तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। इससे बच्चे के शरीर में गर्माहट आएगी। साथ ही, शिशु की मांसपेशियों और शरीर का विकास भी होगा। तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। नवजात शिशु की मालिश करने के लिए आप तिल के तेल या सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।