सर्दियों में बच्चों की स्किन क्यों हो ड्राई हो जाती है? इन टिप्स से करें उनकी त्वचा की देखभाल

How to make skin soft in winter : सर्दियों में अगर आपके बच्चे की स्किन भी रूखी और बेजान होती जो रही है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ताकि आपका बच्चा सुरक्षित रह सके।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 29, 2026 1:38 PM IST

Winter Skin Care Tips for Kids : सर्दियों का मौसम दिखने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही परेशानियों से भरा हुआ भी होता है। इस मौसम में कई बदलाव आते हैं, जो सेहत और तंदुरुस्ती पर असर डालते हैं। गिरता तापमान और बढ़ता प्रदूषण त्वचा के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि, बड़ों की तुलना में बच्चों की त्वचा ज्यादा नाजुक होती है। इसलिए सर्दियों में बच्चों की स्किन ज्यादा खुष्क हो जाती है। इसलिए पैरेंट्स को यह समझने की जरूरत है कि वे अपने बच्चों की त्वचा की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं। खैर, यहां हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

बच्चों की त्वचा रूखी क्यों होती है?

डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटिक सर्जन बताते हैं कि बच्चे की संवेदनशील प्रकृति त्वचा के रूखेपन के लिए ज़िम्मेदार है। दरअसल, सर्दियों में बच्चे की त्वचा बहुत तेजी से सूख जाती है क्योंकि यह बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जबकि ठंडी हवा में बहुत कम नमी होती है। जब हवा ही सूखी होती है, तो त्वचा जल्दी से नमी खो देती है। अगर नियमित रूप से मॉइस्चराइज़िंग नहीं की जाती है या नहाने के तुरंत बाद नहीं की जाती है, तो त्वचा अक्सर और भी खराब हो जाती है। ऐसे में साफ है कि माता-पिता को सर्दियों में बच्चे की स्किनकेयर रूटीन को बदलना होगा ताकि रूखेपन को रोका जा सके।

बच्चों की स्किन की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये टिप्स

ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें

कई माता-पिता को यह लगता है कि ज़्यादा देर तक या ज़्यादा गर्म पानी से नहाने से उनका बच्चा सर्दियों में कंफर्टेबल रहेगा, गर्म पानी असल में त्वचा से उसके प्राकृतिक सुरक्षात्मक तेलों को हटा देता है। इससे स्किन डैमेज होने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चे को ज्यादा गर्म पानीसे न नहलाएं। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

बच्चों को गर्म कपड़े ज्यादा पहना देना

सर्दी से बचाने के लिए बच्चे को ढेर सारे गर्म कपड़े पहना देना भी सही नहीं होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें, तो ज़्यादा कपड़ों से त्वचा में जलन हो सकती है और रूखापन हो सकता है। इसलिए बच्चों को ज्यादा गर्म कपड़े पहनाने से बचें।

हीटर का इस्तेमाल

सर्दियों में घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन डॉक्टर्स बताते हैं कि हीटर और ब्लोअर त्वचा को टाइट, पपड़ीदार या खुजलीदार बना सकते हैं। इसके अलावा, जब आप हीटर वाले कमरे से बाहर जाते हैं, तो इससे आपको ठंड लगने का चांस दोगुना हो जाता है। इसलिए इन चीजों का इस्तेमाल भी नुकसानदायक हो सकता है।

नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॉइश्चराइजर

बच्चों की स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने रखने के लिए उन्हें नहाने के तुरंत बाद अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ करना चाहिए। इसके अलावा, ध्यान रखें कि बच्चों को जो कपड़े पहनाए जा रहे हैं, वे हल्के और हवादार हों। स्किन के नेचुरल बैरियर को बचाने के लिए खुशबू रहित, pH-न्यूट्रल क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए।

Highlights

  • बच्चों को नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
  • बच्चे को ज्यादा गर्म कपड़े ज्यादा न पहनाएं।
  • सर्दियों में बच्चों का रूम गर्म रखें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source