बच्चे की बर्गर-पिज्जा खाने की लत कैसे छुड़ाएं? 3 ट्रिक्स अपनाने के बाद खुद बच्चा करेगा हेल्दी की मांग

Bachho Ki Bahar ke Khane Ki Aadat Kaise Sudhare: क्या आपका बच्चा भी हर दो मिनट में बाहर का जंक फूड खाने की जिद करता है? या खाने के समय पिज्जा बर्गर की मांग करता है? हमारी बताई इन 3 ट्रिक्स की मदद से ये आदत जल्दी ही छूट जाएगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 14, 2025 3:45 PM IST

Bacche Ko Junk Food Khane Se Kaise Roke: आजकल बच्चे इतने एडवांस हो गए हैं कि जहां पहले वे माता-पिता के चीज लाने का इंतजार करते थे, आज वे खुद फोन से पिज्जा-बर्गर ऑर्डर कर रहे हैं। ये चीजें जितने कम समय में हमारे घर आ जाती हैं, उतने ही कम समय में हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अगर आपके बच्चे को भी बाहर का पिज्जा, बर्गर व फ्रेंच फ्राइज खाने की लग गई है तो हमारे आज के इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपका बच्चा खुद हेल्दी खाने की मांग करेगा।

खुद हेल्दी खाने की आदत को अपनाएं

कई बच्चे अपने माता-पिता से ही बाहर की कचर-बचर चीजें खाना सीखते हैं, जिसकी देखा-देखी में उन्हें भी बाहर के मोमोज, चाउमीन, पिज्जा, बर्गर खाने की लत लग जाती है। इसलिए जरूरी है कि पहले आप बाहर की चीजें खाना छोड़ देंऔर घर पर लाना भी बंद कर दें। ऐसा करने से कुछ हद तक बच्चे का जंक फूड खाना कम होगा और बाद में बिल्कुल ही बंद हो जाएगा। 

खाने को बनाएं टेस्टी और एक्ट्रेक्टिव

बच्चे बाहर का खाना इसलिए खाते हैं क्योंकि वो टेस्टी भी होता है और दिखने में बहुत अच्छा भी लगता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए वैरायटी वाला खाना बनाना सीखें, एक ही चीज को अलग-अलग तरीकों से व स्वाद के साथ बनाएं तो बच्चों की हेल्दी व घर का खाना खाने की इच्छा पैदा होगी और वे बाहर का कम खाने लगेंगे।

स्नैक्स के रूप में दें फल

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चों में फल खाने का आदत आए, तो उसे साबुत या दो टुकड़ों में काटकर न दें। बल्कि स्कूल के लिया या घर आने के बाद उनके लिए अलग-अलग कलर के फलों को अलग-अलग शेप में काटकर रखें। ये उन्हें फल खाने को प्रेरित करेगा। जैसे कि आप छोटे गोल चम्मच से पपीते व तरबूज के गोले निकाल सकते हैं। ये फ्रूट कैंडी की तरह ही टेस्टी होती हैं और बच्चों को पसंद आएंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

जंक फूड को कैसे कम करें?

जब-जब आपका जंक फूड खाने का मन करे, तब आप फल, नट्स या ऑट्स जैसे पोषण से भरपूर चीजों को खाएं।

ज्यादा जंक फूड खाने से कौन सी बीमारी होती है?

ज्यादा जंक फूड खाने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और लिवर से जुड़ी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

कौन सा फल खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है?

केले, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैक बेरीज जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्रेन सेल्स की सुरक्षा करते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं।

बच्चों को कैसा खाना खिलाना चाहिए

बच्चे की उम्र के अनुसार हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही खाना खिलाना चाहिए, जिससे उसे बेहद पोषण मिल सके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source