बच्चों की मोबाइल छूने की आदत होती है खराब, एक्सपर्ट से जाने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के आसान से उपाय

Smartphone Habits to Avoid in Kids : बच्चों से मोबाइल की आदत को छुड़ाने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2023 1:49 PM IST

Smartphone Habits to Avoid in Kids : आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है। ऐसे में आपको जब भी किसी भी चीज के बारे में जानना होता है, तो आप झट से मोबाइल ऑन कर लेते हैं। चाहे खाने की रेसिपी हो या फिर टाइम देखना, लगभग हर एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों का समाधान ढूंढने के लिए हम अपने हाथों में मोबाइल पकड़ लेते हैं। आपकी यह आदत शायद आपके ऊपर हावी हो सकती है। लेकिन बड़ों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कुछ हद तक जरूरी भी होता है, लेकिन आज के समय में न सिर्फ वयस्क मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को भी मोबाइल की आदत हो गई है। 

दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिएटी हॉस्पिटल के पेडियाट्रिक्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट के डॉक्टर परविंदर सिंह नारंग का कहना है कि बच्चों के मोबाइल छूने की आदत के पीछे का कारण कई बार माता-पिता हो सकते हैं। दरअसल, आज के समय में जब भी बच्चा रोता है, तो आप उन्हें वीडियोज या फिर गेम के जरिए चुप करने की कोशिश करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे माता-पिता भी हैं, जो अपने बच्चों को खिलाने के लिए मोबाइल का सहारा लेने लगे हैं। बच्चों की इस तरह की आदत की वजह से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। यह न सिर्फ उनके शरीर को प्रभावित कर सकता है, बल्कि इसकी वजह से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं बच्चों को मोबाइल की आदत कैसे छुड़ाएं?

बच्चों से मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं - Ways to Break Smartphone Addiction in Children

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल से दूर रहे तो सबसे पहले आपको इस खराब आदत से दूर रहने की जरूरत है। क्योंकि आपका बच्चा आप से ही अच्छी और बुरी आदतों को सीखता है। इसलिए सबसे पहले खुद की इस आदत को कंट्रोल करें। 

अगर आपका बच्चा गेमिंग के लिए मोबाइल को पकड़ा हुआ है, तो उसे तुरंत उसी समय न डांटे। ऐसा करने से उन्हें बुरा फील हो सकता है, जिसकी वजह से वह दोबारा इस काम को करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए जब वह गेम खेलने के बाद मोबाइल साइड में रख दे तो उन्हें प्यार से समझाएं। 

बच्चा अगर जरूरत से ज्यादा मोबाइल छूने लगा है, तो सबसे पहले उन्हें मोबाइल से होने वाली परेशानियों के बारे में बताएं। उन्हें समझाएं कि इससे उनकी आंखे, स्किन और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा करने से आपका बच्चा खुद से मोबाइल को छोड़ने की कोशिश करेगा। 

बच्चे की मोबाइल छूने की आदत को दूर करने के लिए कभी भी उन्हें डांटे नहीं। इस स्थिति में आप उन्हें उनकी फेवरेट एक्विटिविटीज में घुसा सकते हैं। अगर बच्चे के पास एक्स्ट्रा समय नहीं बचेगा, तो वह मोबाइल को छूने की कोशिश नहीं कर सकता है। 

अगर आपका बच्चा काफी छोटा है, तो आप उन्हें खाने-पीने या फिर रोते समय चुप कराने के लिए मोबाइल न दें। कोशिश करें कि आपका बच्चा खुद से बिना किसी मोबाइल के सहारे खाएं। इसके अलावा आप उन्हें मोबाइल गेम से चुप कराने के बजाय कुछ अन्य चीजों में उलझाकर चुप कराएं। ताकि उन्हें मोबाइल की लत न लगे। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source