बिना सजा और डांट के बच्चों में नाखून खाने की आदत कैसे छुड़ाएं? जानें 5 टिप्स

Nail biting causes: नाखून खाने की आदत असल में ओसीडी (Obsessive-compulsive disorder) और एंग्जायटी से परेशान लोगों में ज्यादा होता है। लेकिन बच्चों में अगर ये आदत बचपन से है तो आपको उनकी इस आदत को छुड़वाना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 20, 2022 11:00 AM IST

Toddler Biting Nails: कुछ बच्चे बचपन से ही नाखून खाते हैं और ये आदत उनके अंदर गहराने लगती है। समय पर इस आदत को कंट्रोल ना किया जाए तो ये आपके बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है। जी हां, आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि जो बच्चे बचपन से ही नाखून खाते हैं (nail biting in children) वे व्यवहार से असल में थोड़े हिंसक या आक्रामक हो सकते हैं। तो, कई बार ऐसे बच्चे एंग्जायटी, स्ट्रेस और नेगेटिव सोच की तरफ भी बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थितियों में जरूरी ये है कि आप अपने बच्चों में बच्चों में नाखून खाने की आदत छुड़ाए, वो भी बिना मारपीट, सजा और डांट के डर से। नहीं तो, आगे चल कर जब आप उनके पास नहीं होंगे और आपका डर नहीं होगा तो वे फिर ये काम करना शुरू कर देंगे।

बच्चों में नाखून खाने की आदत कैसे छुड़ाए-How To Stop Nail Biting Habits In Kids In Hindi

1. नाखून काटते रहें और छोटा रखें

अगर आपके बच्चे बार-बार अपना नाखून खाते हैं तो, इसे कंट्रोल करने का एक तरीका ये है कि आप उनके नाखूनों को छोटा छोटा रखें। कम नाखून होने से काटने को कम मिलता है और यह ट्रिगर करता है। इसलिए आपके बच्चे कुछ सोच इससे पहले ही आप उनके नाखूनों को समय-समय पर देख कर काट दें और छोटा रखें। नहीं तो, बड़े नाखून उनके लिए लालच पैदा करेगा और उनकी समस्याओं का कारण बनेगा।

2. कड़वे स्वाद वाली नेल पॉलिश लगा दें

आपके बच्चे अगर बहुत ज्यादा नाखून खाते हैं तो उनकी इस आदत को छुड़ाने का एक तरीका ये है कि अपने नाखूनों पर कड़वे स्वाद वाली नेल पॉलिश लगाएं। ये बाजार में भी मिलता है। इससे वे कुछ दिनों के लिए नाखून खाना बंद कर देंगे और आगे चल कर ये आदत पूरी तरह से छूटने लगेगी।

3. ट्रिगर्स को पहचानें

अगर आप बच्चों पर ध्यान दें और उनके नाखून खाने की आदतको समझें तो असल में ये सब एक ट्रिगर के साथ जुड़ा हुआ हो सकता है। ये शारीरिक ट्रिगर हो सकते हैं, जैसे हैंगनेल की उपस्थिति, बोरियत, तनाव और चिंता। उनके नाखूनों को काटने के कारणों का पता लगाकर, आप यह पता लगा सकते हैं कि इन स्थितियों से कैसे बचा जाए और रोकने की योजना विकसित की जाए। जैसे कि अगर वे बोरियत तनाव और चिंता के कारण ऐसा करते हैं तो आप उन्हें किसी काम में लगा दें, उनके खुल कर बात करें और उनकी एंग्जायटी को दूर करने की कोशिश करें।

4. ध्यान से उनके नाखूनों की सफाई करते रहें

अगर आपके बच्चे रेगुलर नाखून खाते हैं तो उनके पलते होने की और बीमार होने की संभावनाएं ज्यादा हो सकती हैं। दरअसल, नाखून में इंफेक्शन फैल सकता है जो कि कमजोर इम्यूनिटीवाले बच्चों को बीमार बना सकता है। ऐसे में पहले तो उनके नाखूनों को साफ रखने की कोशिश करें। इसके अलावा आप उनके नाखूनों को टेप या स्टिकर से भी ढक सकते हैं या काटने से रोकने के लिए दस्ताने पहना सकते हैं। इस तरह धीमे-धीमे नाखून काटने की आदत को कंट्रोल कर सकते हैं।

5. नाखून काटने की आदत को अच्छी आदत से बदलें

जब आपके बच्चे को अपने नाखून काटने का मन हो, तो उन्हें स्ट्रेस बॉल या कुछ पजल जैसे खेलने की कोशिश करें। यह उनके हाथों को व्यस्त और मुंह से दूर रखने में मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source