Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चा लैट्रिन ना कर रहा हो तो क्या करें? इन 4 टिप्स से बच्चों को दिलाएं कब्ज से छुटकारा

Constipation problems in children : बच्चों में भी आजकल कब्ज की समस्या होने लगी है। ऐसे में यहां कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताया गया है, जिससे आप बच्चों की कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं।

बच्चा लैट्रिन ना कर रहा हो तो क्या करें? इन 4 टिप्स से बच्चों को दिलाएं कब्ज से छुटकारा
Constipation in Children

Written by Kishori Mishra |Published : December 30, 2025 6:24 PM IST

Tips to Cure Constipation : जिस तरह से बिजी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का असर बड़ों की लाइफ पर पड़ता है, वैसे ही समय पर न खाने, आउटडोर गेम्स न खेलने और अनहेल्दी खाने की वजह से बच्चों ंकी हेल्थ पर भी असर पड़ता है। नतीजा यह होता है कि बच्चों को कब्ज की शिकायत रहने लगी है। कब्ज की समस्या बच्चों में पेट दर्द और ठीक तरह से विकास न हो पाने का भी कारण बनती है। हालांकि, अगर कब्ज की समस्या से राहत पाना है, तो इसके लिए बच्चों का खान-पान हेल्दी, फाइबर से भरपूर और समय पर होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बच्चों की कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं।

बच्चों को कब्ज की परेशानी होने पर अपनाएं ये टिप्स

बच्चों को खिलाएं फाइबर से भरपूर खाना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को कब्ज की शिकायत न रहे और उसका पेट हमेशा समय पर अच्छे से साफ हो, तो उसके लिए उसकी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। दरअसल, यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है और मल को टाइट होने से रोकता है। ऐसे में अपने बच्चों को सेब, नाशपाती, अमरूद, पपीता, गाजर, बीन्स, मटर और साबुत अनाज खिलाना शुरू करें। इससे बच्चों का पाचन अच्छा होता है और समय पर पेट साफ होता है।

बच्चों को पर्याप्त मात्र में पिलाएं पानी

कब्ज की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जो पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और मल सख्त हो जाता है। ऐसे में मल त्यागने में भी बहुत दिक्कतहोती है। इसलिए बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। अगर आप अपने बच्चे को सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी पिलाते हैं, तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

Also Read

More News

बच्चों को आउटडोर गेम्स खिलाएं

आजकल के बच्चे बाहर खेलने के बजाय एक कमरे की चर-दीवारी के भीतर बैठकर फोन पर समय बिताना पसंद करते हैं। वहीं, ज्यादातर पैरेंट्स वर्किंग होते हैं। ऐसे में बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से पाचन बेहतर नहीं हो पाता है। इसलिए अगर आपके बच्चे का पाचन खराब है, तो आप उसे रोज एक घंटा बाहर आउटडोर गेम्स खिलाएं, ताकि उसके शरीर की थोड़ी कसरत हो और पचन क्रिया बेहतर हो। आप अपने बच्चों को साइकलिंग, दौड़, रस्सी कूद जैसे एक्टिव गेम्स करवा सकते हैं।

समय पर शौच करवाएं

कई बार बच्चे जब समय पर शौच नहीं कर पाते हैं और स्कूल के वक्त उन्हें पॉटी आती है, तो वे शर्म की वजह से या फिर किसी अन्य वजह से वहां शौच नहीं करते है। जिसकी वजह से मल बाद में टाइट होने लगता है, इससे बच्चे को कब्ज की शिकायत हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चे को स्कूल जाने से पहले शौच जरूर करवाएं। ऐसे में आप सोकर उठने के बाद या नाश्ते से पहले या बाद में बच्चे को शौच करवाने की आदत डालें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Highlights

  • बच्चों को समय-समय पर पानी पिएं।
  • आउटडोर गेम्स खिलाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
  • बच्चों को शौच कराने की आदत डलवाएं।