मौसम के बदलाव में इस तरह रखें बच्चों का ख्याल, ये 4 हेल्दी आदतें रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर

इस बदलते मौसम में सभी किसी न किसी तरह से बीमार हो ही जाते हैं, वहीं बात करें छोटे बच्चों की तो इस मौसम में उनके लिए खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि मौसम के बदलाव में कैसे रखें छोटे बच्चों का ख्याल..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : February 22, 2024 5:01 PM IST

छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बड़े लोगों की तुलना में कमजोर होता है। यही कारण है कि वह जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं बात करें इस बदलते मौसम की तो इसमें बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। जिसका कारण है कि इस मौसम में अक्सर छोटे बच्चे बीमार होते हैं। आज जब सर्दियां जाने को हैं और गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसके कारण दिन में तापमान काफी ज्यादा रहने लगा है और ठंड अब सुबह शाम की बची है। मौसम का ये बदलाव आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा आपके छोटे बच्चों के लिए यह मौसम काफी परेशान करने वाला साबित होता है। लेकिन आप चाहें तो मौसम का ये बदलाव आपके बच्चों का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा। हालांकि इसके लिए आपको बच्चों को कुछ हेल्दी आदतें सिखाने का आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि क्या हैं वे आदतें..

हाथ धोना सिखाएं

बदलते मौसम में अक्सर बीमारियां इंफेक्शन के कारण फैलती हैं। जिससे बचने का सबसे आसान उपाय है साफ-सफाई का ख्याल रखना। अगर आप अपने बच्चों को हाथ बार-बार धोने की आदत डलवा देते हैं, तो इससे भी सीजलन चेंजेस से होने वाले रोगों से बचाव किया जा सकता है।

हेल्दी रखें डाइट

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए खानपान का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वहीं जब बात हो बच्चों की तो यह और भी जरूरी हो जाता है। जिसका कारण है कि छोटे बच्चे अक्सर बाहर का खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये बाहर का खाना आपके बच्चों को बीमार कर सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि मौसम के इस बदलाव में आप अपने बच्चों को हेल्दी डाइट ही दें।

डेली एक्सरसाइज की डलवाए आदत

हेल्दी रहने और सीजनल बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप डेली एक्सरसाइज करने की आदत बना लें। डेली योगा करना आपको कई तरह के रोगों से आसानी से बचा सकता है। इसके साथ ही जब हम रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो हमें देखकर हमारे बच्चे भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं। इसलिए बच्चों को यह आदत सिखाने से पहले आपको यह आदत खुद को सिखानी होगी।

बाहर के खाने से परहेज

छोटे बच्चे सबसे ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं, बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड और जंक फूड उनकी पहली पसंद होते हैं। यदि आपके बच्चे भी बाहर के खाने के शौकीन हैं तो आज ही उनके इस शौक को बदलने की कोशिश करें। बाहर के खाने की जगह आप उन्हें घर में वैसा खाना बनाकर दे सकते हैं।