सर्दी में बच्चों को ज्यादा होता है निमोनिया, डॉक्टर बता रहे हैं इससे बचाव के आसान तरीके
सर्दी में बच्चों को ज्यादा होता है निमोनिया, डॉक्टर बता रहे हैं इससे बचाव के आसान तरीके
How to protect your child from Pneumonia: सर्दियों में बच्चों में निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। निमोनिया से बचाव डॉक्टर कुछ आसान टिप्स (Pneumonia Se Bacho ke Liye Kya Karein) बता रहे हैं।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 17, 2025 2:30 PM IST
How to protect your child from Pneumonia: सर्दियों में बच्चों को निमोनिया की परेशानी ज्यादा होती है। बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए पेरेंट्स को उनके खानपान, लाइफस्टाइल और कपड़ों में भी बदलाव की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में नई दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर स्पेशलिस्ट डॉ. शैलेश कुमार शर्मा से।
बच्चों में निमोनिया के लक्षण- Symptoms of pneumonia in children
डॉ. शैलेश शर्मा का कहना है कि सर्दियों में किसी बच्चे को निमोनिया होता है, तो उसमें कई लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों (Nimoniya ke Lakshan) में शामिल हैः
बच्चे को निमोनिया से बचाव के उपाय- Measures to protect children from pneumonia
डॉ. शैलेश बताते हैं कि बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए सबसे जरूरी है वैक्सीनेशन। Pneumococcal, Hib और खसरा (Measles) के टीके निमोनिया के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सर्दियां शुरू होने से पहले बच्चों को ये वैक्सीन लगवा ली जाए, तो निमोनिया से बचा जा सकता है।
6 महीने से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए सिर्फ मां ही दूध दें। मां का दूध पिलाने से बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे संक्रमण कम होता है। वहीं, 6 महीने के बाद बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए खाने में विटामिन सी और इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने वाले फूड्स को शामिल करें।
सर्दी में खांसी और जुकाम की परेशानी भी होती है। मामूली सी सर्दी, खांसी भी समय के साथ निमोनिया का रूप ले सकती है। इसलिए बच्चे के हाथ और घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। बच्चे को खांसते या छींकते समय मुंह पर हाथ रखने और उसके बाद हाथ धोने की आदत डालें।
सर्द हवाओं के कारण बच्चे के सीने में जकड़न न हो इसके लिए उन्हें कपड़ों की लेयर पहनाएं। पहले बच्चे को सूती कपड़े पहनाएं, उसके बाद ऊपर से गर्म कपड़े डालें। ऐसा करने से बच्चे का शरीर सही तरीके से गर्म होता है और निमोनिया जैसी बीमारी से बचाव होता है।
ठंड के मौसम में अगर आपके बच्चे को खांसी और जुकाम की समस्या 3 दिन से ज्यादा बनी रहती है, तो घरेलू उपाय और कफ सिरप देने की बजाय डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों को कफ सिरप दें। बच्चों को कफ सिरप देते समय इसकी मात्रा का ध्यान जरूर दें।
निमोनिया का क्या इलाज है?
अगर सर्दी में किसी बच्चे को निमोनिया हो जाता है, तो उसका इलाज पूरी तरह से बच्चे की कंडीशन पर निर्भर करता है। शुरुआत में निमोनिया के इलाज के लिए बच्चों के बैक्टीरियल निमोनिया में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। वहीं, गंभीर मामलों में ऑक्सीजन थेरेपी या अस्पताल में भर्ती करवाने तक की नौबत आ सकती है।
Highlights
सर्दियों में बच्चों को निमोनिया ज्यादा होता है।
निमोनिया से बचाव के लिए वैक्सीन करवाएं।
बच्चों को निमोनिया न हो इसके लिए सही कपड़े बच्चों को पहनाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.