बच्चों के लिए ऐसे बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी

अगर आपका बच्चा सब्जियां खाने में नखरे करता है, तो यह उसे सब्जियां खिलाने का बेहतर तरीका!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 5:49 PM IST

जब आपका शिशु फल-सब्जियां खाने लगता है, तो आप उसे अनाज और दाल खिलाने शुरू करते हैं। आमतौर पेरेंट्स बच्चे को उबले चावल या सेरेल मैश करके देना शुरू करते हैं। वास्तव में इन चीजों की बनावट महत्वपूर्ण है क्योंकि आपका बच्चा चीजों को निगलना सीखता है। इसलिए उसके लिए बनाई गई चीजों की बनावट यानी मोटे-पतले का ध्यान रखें।

चावल और दाल का मिश्रण कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें आप विभिन्न तरह की सब्जियां भी मिला सकते हैं ताकि उसे विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व भी मिल सके। आप इसमें ब्रोक्ली, पालक और लौकी मिला सकते हैं। इन सब्जियों को खिलाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इन्हें चावल और दाल के साथ उबाल लें। आप बच्चे को छह या सात महीने की उम्र में खिचड़ी खिलाना शुरू कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं खिचड़ी

समान मात्रा में चावल और दाल लें। आप मूंग, मसूर, तूअर आदि दाल ले सकते हैं। ज्यादा मात्रा में न लेकर केवल एक मुट्ठी लें। इसे धोकर अलग रख दें। इसके बाद, आलू, गाजर, चुकंदर, मटर, लौकी और टमाटर लें। प्रत्येक सब्जी को अलग से धो लें और छील लें। एक प्रेशर कूकर में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें चावल और दाल डालें। इसके बाद थोड़ा पानी डालें। बाद में एक चुटकी हींग और हल्दी भी डाल सकते हैं। दो से तीन सीटी के बाद गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें या ब्लेंडर में मैश कर लें। खिचड़ी तैयार है अपने बच्चे को चम्मच से खिलाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप चावल में एक की बजाय दो या उससे ज्यादा तरह की दाल मिला सकते हैं।
  • अगर संभव हो तो इसमें वो सभी तरह की सब्जियां मिक्स करने की कोशिश करें, जो आपका बच्चा नहीं खाता है।
  • एक कटोरा भरकर खिचड़ी बनाएं ताकि आपका बच्चा पेट भरकर खा सके। इसके अलावा हर मील में फ्रेश खिचड़ी बनाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source