
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 16, 2023 4:29 PM IST
गर्मियों की छुट्टियां हमेशा से ही बचपन की यादों को तरोताजा कर देती हैं। दादी और नानी का घर इन गर्मियों की छुट्टियों में ही तो याद आता है। आज भी काफी लोगों को बेसब्री से अपनी गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है। गर्मी की छुट्टी हमेशा मजेदार होती है। क्योंकि बाकी के दिनों के मुकाबले आप इन छुट्टियों में अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाते हैं। जो बेहद खूबसूरत पलों में से एक होते हैं। इन गर्मियों की छुट्टियों को आप भी रोमांचक तरीके से प्लान कर सकते हैं। ताकि आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। इसके लिए आपको क्या करना होगा, ये जान लेते हैं।
हफ्ते दर हफ्ते के आधार पर प्लान बनाना गर्मियों की छुट्टी को स्पेंड करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आप किसी कैलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत अपने बनाये गये प्लान के अनुसार शुरू करें। आप कैलेंडर में कोई भी बीवेकेशन जैसे समर कैंप, गौस गेस्ट, डे ट्रिप और हॉलिडे जहां भी आप पहले जाना चाहते हैं, वो जगह भर दें।
इसके लिए आप डेट्स के साथ साथ टाइम लिमिट्स भी लिखें। आपका ये काम एक पूरा हो गया तो समझिये आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि, कितने हफ्तों में कितने प्लान बन चुके हैं।
गर्मियों की छुट्टियों का समय परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का होता है। अगर आप अपने समर गोल्स जो पहले से ही सेट कर लेंगे तो आपको काफी आसानी होगी। इसमें परिवार और बच्चों को लेकर कब यात्राएं करना है, जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। अगर साथ में बच्चे हैं, तो कुछ भी ओवर शेड्यूल ना करें। डाउनटाइम और फ्री प्ले के ऑप्शन होंगे तो बच्चों को काफी मजा आएगा और वो स्ट्रेस फ्री रह पाएंगे।
बात जब चाइल्ड केयर की आती है, तो उनकी सुरक्षा को लेकर आप जितनी जल्दी प्लान करेंगे, आपके पास चाइल्ड केयर के उतने ही ज्यादा ऑप्शन होंगे। कई समय कैंप फरवरी और मार्च में ही भरना शुरू हो जाते हैं। जिस वजह से बेबी सीटर्स को सीजन से पहले ही बुक कर लिया जाता है। इसलिये गर्मियों की छुट्टियों को प्लान करने में देरी ना करें।
बीजी शेड्यूल के बीच आप अपनी फैमिली को टाइम नहीं दे पाते। ऐसे में एक ब्रेक की जरूरत होती है। जो गर्मियों की छुट्टियों से बेहतर हो ही नहीं सकता। छुट्टियां आराम करने के लिए बल्कि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए होती हैं। इसलिए उस टाइम में खुद को फ्री रखने की कोशिश करें।
गर्मियों की छुट्टियों को प्लान करने से पहले इस बात को ना सोचें कि जो आप घर पर करते हैं, व्ही आप वेकेशन पर भी करेंगे। ताकि ना सिर्फ आप और बच्चे बल्कि घर की महिलाएं भी इन छुट्टियों को एंजॉय कर सकें।
यह जरूरी नहीं कि आप जहां भी जाएं, परिवार से बॉस की तरह पेश आएं। गर्मियों की छुट्टी को प्लान करते वक्त अपने प्लान में नो टाइम टेबल नो स्ट्रिक्ट रूल्स का ध्यान रखें। अगर आप छुट्टियों में भी तानाशाही दिखाएंगे तो फैमिली के साथ अच्छा समय एंजॉय नहीं कर पाएंगे।
ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिन्हें आपको अपनी गर्मियों की छुट्टियों को प्लान करते वक्त ध्यान में रखना होगा। ताकि आप अपनी फैमिली के साथ वो समय बिता पाएं, जो यादगार और खूबसूरत हों।