
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2023 9:45 PM IST
Diet Tips For Children With Diabetes: डायबिटीज की बीमारी बुजुर्गों के साथ-साथ यंगस्टर्स में भी बहुत भारी संख्या में देखी जा रही है। वहीं, दुनियाभर में बच्चों में भी डायबिटीज की समस्या (diabates in children) बहुत तेजी से बढ़ रही है। खासकर, कोरोना महामारी के दौरान और उसके बाद के समय में बच्चों में इस मेटाबॉलिक डिसॉर्डर (metabolic disorder) के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। जैसा कि डायबिटीज में डाइट पर खास ध्यान देना पड़ता है लेकिन, बच्चों के साथ डाइट से जुड़े नियमों का पालन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बच्चे अपनी पसंद के हिसाब से कैंडीज, कुकीज और बेकरी प्रॉडक्ट्स (bakery products) का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। वहीं, खेलने-कूदने और भागदौड़ के बीच वे समय पर खाना खाने या दवाइयां लेने में भी रेग्युलर नहीं रह पाते। बच्चे बड़ों की तरह हर हेल्दी चीज को खाने के लिए जल्दी से तैयार नहीं होते ऐसे में थोड़ी समझदारी और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आप उनके लिए कुछ खास डिशेज भी तैयार कर सकते हैं।
इसी तरह बच्चे का डाइट प्लान (diet plan for kids with diabetes) तैयार करते समय भी आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने विकास के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हों और डायबिटीज भी आसानी से मैनेज (managing diabetes) हो सके। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही डाइट टिप्स जो डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को उनकी कंडीशन को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकती हैं। (diet tips for kids with diabetes in Hindi.)

बच्चों का डाइट प्लान तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें रोज-रोज एक तरह की चीजे ना खानी पड़े। बार-बार एक तरह के फूड्स खाने से वे बोर हो जाएंगे और उन्हें खाने से आनाकानी करने लगेंगे। (planning daily diet of kids with diabetes)
आप सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन स्वादिष्ट और पेट भरने वाला बनाएं। इस तरह बच्चे पेट भरकर खा भी सकेंगे और उन्हें अनहेल्दी चीजों के लिए क्रेविंग भी नहीं होगी। पनीर सैंडविच या बेसन और सब्जियों से बने चीला (besan cheela) या रागी डोसा (Ragi Dosa) ऐसी ही कुछ डिशेज हैं जो बच्चों को खाने में टेस्टी भी लग सकती हैं और इससे ब्लड शुगर लेवल मैनेज करना भी आसान हो सकता है। (Breakfast tips for diabetic children)
दोपहर के खाने में भी वेरायटी और न्यूट्रिएंट्स का ख्याल रखे। बच्चों को कम से कम एक कटोरी सलाद खाने के लिए दें। इसके साथ ही सब्जियां, दाल-चावल और दही या रायता खिलाएं।
रात के खाने में आप बच्चे को रोटी और हरी सब्जियां, साग या भर्ता जैसी चीजें परोस सकते हैं। डिनर में दाल, सलाद और दही का भी सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज में मेथी-पालक की पत्तियों का साग और भिंडी (bhindi) जैसी सब्जियों का सेव अच्छा माना जाता है। इसी तरह हाई फाइबर फूड्स जैसे ककड़ी और लौकी का रायता भी बच्चे को परोस सकते हैं।
लोग अक्सर वीकेंड्स या छुट्टियों में डिनर के लिए बाहर खाना खाने जाते हैं। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स को काफी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, खुद मरीजों के मन में भी काफी उलझन होती है कि वे क्या खाएं और क्या नहीं। ऐसे में आप जब भी डायबिटीक बच्चे के साथ बाहर जाते हैं तो पोर्शन कंट्रोल (portion control) की कोशिश करें. किसी भी चीज को बहुत अधिक मात्रा में खाने से बचें, इसी तरह मिठाइयों, फ्राइड स्नैक्स और आइसक्रीम जैसी हाई कैलोरी और मीठी चीजों के सेवन से भी बचें।